खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : बेसिक शिक्षा विभाग ने देवरिया में बिना मान्यता संचालित 4 स्कूलों को बंद कराया, संचालकों को दी ये चेतावनी

Deoria News : बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना मान्यता के संचालित हो रहे 4 स्कूलों को बंद करा दिया है। विभाग के इस एक्शन के बारे में जानकारी फैलते ही जनपद के गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में हलचल मच गई।

कार्रवाई की भनक लगते पर सोमवार को कई बिना मान्यता वाले स्कूल संचालक ताला बंद कर फरार हो गए। खंड शिक्षा अधिकारी (Block Education Officer – BEO) ने कहा कि बिना मान्यता प्राप्त किए अगर ये स्कूल फिर खुले पाए गए, तो मकान सीज कर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जायेगी।

इन स्कूलों पर हुआ एक्शन

बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपद के रुद्रपुर में बंगाल ब्लूमर्स, उद्देश्य पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर और ओपीएस मांटेसरी स्कूल पर एक्शन लिया है।

कागज नहीं दिखा पाए

बेसिक शिक्षा विभाग की खंड शिक्षा अधिकारी जया राय ने सोमवार को रुद्रपुर के चौहट्टा वार्ड में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की मान्यता की जांच की। विद्यालय में मौजूद शिक्षक मान्यता के कागज नहीं दिखा पाए। विभाग ने बच्चों को स्कूल से घर भेजवा दिया।

बच्चों को घर भेजा गया

रुद्रपुर के ही मस्जिद वार्ड में ओपीएस मांटेसरी स्कूल टीनशेड में संचालित किया जा रहा था। जांच में दस्तावेज दुरुस्त नहीं मिले, तो इस स्कूल को भी बंद करा दिया गया।

बंद कराया गया

रुद्रपुर के मस्जिद वार्ड में ही एक अन्य स्कूल बंगाल ब्लूमर्स संचालित हो रहा था। जांच में पता चला कि स्कूल की मान्यता दूसरा भवन दिखा कर ली गई थी, जबकि स्कूल अन्य जगह चल रहा था। अधिकारियों ने प्रबंधक को चेतावनी देकर स्कूल को तत्काल बंद करा दिया।

नोटिस दिया गया

कस्बे में संचालित एक अन्य विद्यालय उद्देश्य पब्लिक स्कूल की भी मान्यता नहीं है। विभाग ने वहां पढ़ रहे छात्रों को घर भेज दिया और प्रबंधक को मान्यता लेकर ही स्कूल संचालित करने का नोटिस दिया।

कार्रवाई की जाएगी

खंड शिक्षा अधिकारी जया राय ने बताया कि गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराने के बाद उसमें पढ़ने वाले छात्रों का नजदीक के परिषदीय स्कूलों में दाखिला कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सभी गैर मान्यता प्राप्त स्कूल बंद कराए जाएंगे। बंद कराए जाने के बाद भी स्कूल खुले पाए गए, तो प्रबंधक और मकान मालिक के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूल प्रबंधकों में खलबली मची हुई है।

Related posts

देवरिया में 13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान : जिलाधिकारी एपी सिंह ने लोगों से की ये अपील

Rajeev Singh

देवरिया की फिजाओं में बही देशभक्ति की हवा : डीएम ने तिरंगा यात्रा की अगुवाई की, लोगों से की यह अपील

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : विकास भवन से स्टेडियम तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने लिया हिस्सा

Harindra Kumar Rai

गुंडा एक्ट के तहत देवरिया में 3 लोग जिला बदर : आपराधिक तत्वों पर सख्ती बरत रहा प्रशासन

Abhishek Kumar Rai

खुशखबरी : देवरिया के हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार, 6 जून से शुरू हो रहा ये ट्रेनिंग कोर्स, जल्दी करें आवेदन

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : गुड हेल्थ कैप्सूल की बिक्री बंद, जांच में मिला जानलेवा तत्व

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!