खबरेंदेवरिया

देवरिया : आवास योजना के लाभार्थियों को इसी महीने जारी होगी किस्त, सीडीओ ने की समीक्षा, दिए ये आदेश

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी (Chief Development Officer) रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार, 25 मई को आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने आवासों को पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में दिशानिर्देश भी दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि 31 मई तक आवासों को पूर्ण कर वांछित प्रगति अर्जित किया जाना सुनिश्चित करें।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2021-22 जनपद देवरिया अन्तर्गत तृतीय किस्त निर्गत करने के लिए कुल 29 आवास अवशेष हैं। इसमें बैतालपुर में 01, बनकटा में 05, बरहज में 3, भागलपुर में 05, भलुअनी में 02, भटनी में 03, भाटपाररानी में 01, गौरीबाजार में 06, लार में 01, पथरदेवा में 01, सलेमपुर में 01 आवास लम्बित है। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 03 दिवस के अन्दर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें।

इतने आवास लंबित हैं

साथ ही कहा गया है कि पूर्णता पर विशेष ध्यान दिया जाए। 31 मई तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 में जनपद देवरिया में तृतीय किश्त निर्गत करने के लिए कुल 52 आवास बचे हैं। इसमें बैतालपुर में 06, बनकटा में 09, भागलपुर में 07, भलुअनी में 05, भटनी में 03, भाटपाररानी में 01, सदर में 01, देसही देवरिया में 02, गौरीबाजार में 03, लार में 06, पथरदेवा में 01, रुद्रपुर में 03, सलेमपुर में 04, तरकुलवां में 01 आवास लम्बित है।

मानीटरिंग की जाए

सीडीओ ने कहा है कि आवास के निर्माण की मानीटरिंग की जाये। निर्माण में देरी कर रहे परिवारों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य पूर्ण करायें और 25 मई तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।

निर्देश दिए गए

मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 में विकासखण्ड पथरदेवा अन्तर्गत तृतीय किस्त के लिए 03 आवास लम्बित हैं। वर्ष 2021-22 में तृतीय किस्त भुगतान के लिए 01 आवास लम्बित है। जिसे तत्काल भुगतान किए जाने के निर्देश दिये गये।

लापरवाही न बरतें

बैठक में समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने विकास खण्ड के फील्ड स्तर के कर्मचारियों द्वारा आवास के निर्माण की दैनिक मानिटरिंग कराई जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

31 मई तक पूरा हो काम

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2021-22 एवं 2020-21 अन्तर्गत स्वीकृत आवासों के पूर्णता के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि 31 मई तक प्रत्येक दशा में कोर्ट केस एवं स्थगन आदेश के अतिरिक्त) पूर्णता की प्रगति शत् प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में वेतन बाधित, प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किए जाने के निर्देश दिये गये।

Related posts

देवरिया के दर्जनों गांवों में जल्द शुरू होगी वाटर सप्लाई : शासन से मिली स्वीकृति, प्रशासन ने तेज की कवायद

Abhishek Kumar Rai

देवरिया कलेक्ट्रेट के काल सेंटर में दर्ज कराएं अपनी शिकायत : फौरन होगा एक्शन, डीएम तय करेंगे जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में गड़बड़ी मिलने पर 5 मांस-मछली विक्रेताओं का चालान और अन्य को चेतावनी, नामी रेस्टोरेंट से टीम ने लिया सैंपल

Sunil Kumar Rai

पल्स पोलियो अभियान को लेकर बनी योजना : शत प्रतिशत खुराक दिलाने वाले ग्राम प्रधान होंगे सम्मानित, हेल्थ केयर वर्कर्स को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Shweta Sharma

National Doctors Day 2022 : रोटरी क्लब देवरिया ने डॉक्टर्स को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित, ऐसे जताया आभार

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में सरकारी कर्मचारी ने सरकार के गोदाम से गायब किया करोड़ों का अनाज, जांच टीम भी हुई हैरान, पढ़ें पूरा प्रकरण

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!