खबरेंदेवरिया

देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर डीएम की छापेमारी : दो दर्जन से अधिक कर्मी मिले नदारद, दर्ज होगी एफआईआर

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) के नेतृत्व में बुधवार को जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की उपस्थिति एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जांच का सघन अभियान चलाया गया।

जिलाधिकारी ने न्यू पीएचसी कंचनपुर का निरीक्षण किया। उक्त केंद्र पर विगत दो दिनों से कोई भी ओपीडी दर्ज नहीं की गई। केंद्र पर तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ विनोद कुमार भी गायब मिले। मूवमेंट रजिस्टर में उनके देवरिया में होने का अंकन संदिग्ध हस्ताक्षर के साथ मिला।

डीएम ने सीएमओ को मूवमेंट रजिस्टर में अंकन की जांच कराने एवं फर्जी मिलने की स्थिति में दोषी के विरुद्ध एफआईआर कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रकरण पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और मेडिकल ऑफिसर का वेतन सहित समस्त कार्मिकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर सौरभ सिंह के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र किशुनपाली के निरीक्षण के समय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एक प्राईवेट महिला सफाई कर्मी उपस्थित मिली। प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पर चिकित्सक, वार्ड बाय, एएनएम में कोई भी उपस्थित नहीं मिला। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिधुआ का निरीक्षण करने पर वार्ड आया के अतिरिक्त कोई चिकित्सक या अन्य कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं पाया गया।

एसडीएम बरहज योगेश कुमार ने न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरहज का निरीक्षण प्रातः 09:30 बजे किया। यह केन्द्र निरीक्षण के समय बन्द पाया गया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र, महेन का निरीक्षण प्रातः 08:10 बजे किया गया। निरीक्षण के समय आयुष विभाग बन्द पाया गया। ओपीडी संचालित था, जिसमें डॉ मूलचन्द मरीजों को देख रहे थे। आयुष विभाग, जो बन्द था, को खुलवाकर देखा गया तो होम्योपैथिक से संबंधित कुछ 2016 की एक्सपायर्ड दवायें मौजूद थीं।

एसडीएम भाटपारररानी संजीव उपाध्याय ने प्रातः 8.47 बजे पीएचसी बनकटा पर औचक निरीक्षण कर उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान 24 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाये गये।

एसडीएम सलेमपुर अरुण कुमार ने बुधवार सुबह 8:45 बजे सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी का औचक निरीक्षण किया, जिसमे 11 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नूनखार का निरीक्षण किया, जिसमें एमओआईसी डॉक्टर राजीव कुमार झा तथा एसएलटी आलोक कुमार सिंह अनुपस्थित पाए गए।

Related posts

Kargil Vijay Diwas : देवरिया में सैनिक परिवारों का हुआ सम्मान, जानें विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : महुआडीह क्षेत्र में कुर्ना में नहाने गई लापता दूसरी किशोरी का शव बरामद, दो सगी बहनों की मौत से परिवार में मचा मातम

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने लिया संकल्प, यूपी में कोई नहीं होगा बेघर, जानें कैसे मिलेगा सबको आवास

Abhishek Kumar Rai

खुशखबरी : 20 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती करेगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने 6 महीने का लक्ष्य तय किया, पूरी जानकारी

Abhishek Kumar Rai

Lok Adalat : 6 अगस्त को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जनपद न्यायाधीश ने सभी तहसीलदारों और कंपनी प्रतिनिधियों को दिए यह आदेश

Abhishek Kumar Rai

काशी में सोमवार से शुरू होगा G-20 समिट : दिग्गज दुनिया के खानपान पर 3 दिन करेंगे मंथन, पढ़ें पूरा कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!