खबरेंदेवरिया

डीएम अखंड प्रताप सिंह की बड़ी कार्रवाई : 5 अधिकारियों का जून का वेतन रोका, अन्य को दी चेतावनी

Deoria News : जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने आईजीआरएस संदर्भ के निस्तारण में डिफाल्टर प्रकरणों का उत्तरदायित्व तय करते हुए उप खण्ड अधिकारी विद्युत गौरीबाजार, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण देवरिया, प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देसही देवरिया (पिपरा दौला कदम), अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सलेमपुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी पथरदेवा (भटनी) के जून माह के वेतन आहरण पर रोक लगा दिया है।

उन्होंने कहा कि आईजीआरएस संदर्भों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। इसमें लापरवाही किसी भी कीमत पर क्षम्य नहीं है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त मुख्यमंत्री जी संदर्भ, सीएम हेल्पलाइन, ऑनलाइन सन्दर्भ, मंडलायुक्त संदर्भ, पीजी पोर्टल भारत सरकार एवं संपूर्ण समाधान दिवस तथा जिलाधिकारी जन सुनावाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि उक्त अधिकारियों द्वारा बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरती जा रही है।

उन्होंने बताया कि उप खण्ड अधिकारी विद्युत गौरीबाजार सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण देवरिया रामअवध यादव, प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएचसी देसही देवरिया (पिपरा दौला कदम) डॉ शुभलाल, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सलेमपुर डॉ अतुल कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी पथरदेवा (भटनी) का एक-एक संदर्भ डिफॉल्टर की श्रेणी में आ चुका है।

जिलाधिकारी ने इन सभी के जून माह के वेतन को अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया है। डीएम ने समस्त अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि जनसुनवाई से जुड़े प्रकरण का निस्तारण संबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ करें। इसमें कोताही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

संस्कृति पर्व की व्यस्तता में भी जारी रही जनसेवा की परंपरा : सीएम ने सुनीं 400 लोगों की समस्याएं, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो होली : सीएम योगी ने ऐसे दी रंगों के पर्व की शुभकामनाएं

Swapnil Yadav

देवरिया में 10 BDO का वेतन रूका : सीडीओ की कार्रवाई से मचा हड़कंप, जानें सभी ब्लॉक के नाम

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह बोले- सिर्फ भाजपा अपनी जिम्मेदारियों को समझती है

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया, कुशीनगर समेत 48 जिलों के लाखों किसानों को मिलेगा मुआवजा, ढाई अरब की राशि जारी, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

देवरिया में करोड़ों का खाद्यान्न घोटाला : सरकारी गोदाम से गायब हुआ हजारों क्विंटल अनाज, डीएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!