खबरेंदेवरिया

डीएम ने जिला प्रोबेशन और पंचायत राज अधिकारी समेत 4 का वेतन रोका : अन्य अफसरों को दी चेतावनी

Deoria News : जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने आईजीआरएस संदर्भ के निस्तारण में डिफाल्टर प्रकरणों का उत्तरदायित्व तय करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी देवरिया अनिल सोनकर, जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी गौरीबाजार विवेकानन्द मिश्र, पशु चिकित्साधिकारी डॉ अरविन्द कुमार वैश्य के जून माह के वेतन आहरण पर रोक लगा दिया है। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस संदर्भों का निस्तारण शासन की सर्वाोच्च प्राथमिकता का विषय है। इसमें लापरवाही किसी भी कीमत पर क्षम्य नहीं है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त माननीय मुख्यमंत्री जी संदर्भ, सीएम हेल्पलाइन, ऑनलाइन सन्दर्भ, मंडलायुक्त संदर्भ, पीजी पोर्टल भारत सरकार एवं संपूर्ण समाधान दिवस तथा जिलाधिकारी जन सुनावाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि इन अधिकारियों को बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरती जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी देवरिया अनिल सोनकर, जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी गौरीबाजार विवेकानन्द मिश्र, पशु चिकित्साधिकारी डॉ अरविन्द कुमार वैश्य का एक-एक संदर्भ डिफॉल्टर की श्रेणी में आ चुका है। जिलाधिकारी ने इन सभी के जून माह के वेतन को अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया है। डीएम ने समस्त अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि जनसुनवाई से जुड़े प्रकरण का निस्तारण संबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ करें। इसमें कोताही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सिरजम देई में लगी सीडीओ की ग्राम चौपाल : मिलीं तमाम कमियां, लापरवाह कर्मियों पर हुआ एक्शन

Swapnil Yadav

Rooftop Solar Project : रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट के लिए पोर्टल का पीएम ने किया शुभारंभ, आवेदन में मिलेगी सहूलियत

Harindra Kumar Rai

सांसद रविंद्र कुशवाहा की अगुवाई में हुई दिशा की बैठक : देवरिया के सभी जनप्रतिनिधियों ने उठाए मुद्दे, डीएम और एसपी बोले- मिल कर जनपद का विकास करेंगे

Abhishek Kumar Rai

देवरिया भाजपा ने दवा बांट कर मनाया ये खास दिन : विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

Rajeev Singh

यूपी में 4 विश्वविद्यालयों को आशय पत्र जारी : अयोध्या को मिला 456 करोड़, पढ़ें कैबिनेट के दो महत्वपूर्ण फैसले

Swapnil Yadav

Deoria news : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया स्वावलंबन स्वाभिमान कार्यक्रम का उद्घाटन, प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनेंगी नारी शक्ति

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!