उत्तर प्रदेशखबरें

करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार ने गन्ने का एफआरपी 315 रुपये किया, सीएम योगी ने दिया धन्यवाद

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा चीनी सीजन 2023-24 में गन्ना किसानों के लिए गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) को अब तक के उच्चतम 315 रुपये प्रति कुन्तल करने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय गन्ना किसानों के स्वावलम्बन से समृद्धि की यात्रा को नये आयाम प्रदान करेगा। आज खुशहाल किसान ही नये भारत की पहचान है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमण्डल द्वारा किसानों के कल्याण के लिए 3,70,128.7 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ किसानों के लिए नवीन योजनाओं के विशेष पैकेज को स्वीकृति प्रदान करने के निर्णय के प्रति भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह विशेष पैकेज अन्नदाता किसानों की समृद्धि, धरती माता की उर्वरता, पोषण व उत्पादकता को पुनर्जीवित करने के साथ ही खाद्य सुरक्षा व पर्यावरणीय स्थिरता को सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगा।

बताते चलें कि सीसीईए ने किसानों के कल्याण, भूमि की उत्पादकता को पुनर्जीवित करने और खाद्य सुरक्षा एवं पर्यावरणीय स्थिरता को सुनिश्चित करने के लिए ‘पीएम-प्रणाम’ सहित कई योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इसके अन्तर्गत सीसीईए ने यूरिया सब्सिडी योजना को जारी रखने की स्वीकृति प्रदान की है। पैकेज में तीन वर्षां (2022-23 से 2024-25) के लिए यूरिया सब्सिडी हेतु 3,68,676.7 करोड़ रुपये आवंटित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है।

गोबरधन संयंत्रों से जैविक उर्वरकों को बढ़ावा देने के लिए बाजार विकास सहायता (एमडीए) के लिए 1451.84 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं। गोबरधन संयंत्रों से निकलने वाली पराली और जैविक खाद का उपयोग मृदा की उर्वरता बढ़ाने और पर्यावरण को सुरक्षित व साफ रखने के लिए किया जाएगा। मृदा में सल्फर की कमी को दूर करने और किसानों की इनपुट लागत को कम करने के लिए सल्फर कोटेड यूरिया (यूरिया गोल्ड) की शुरूआत भी की जा रही है।

इन योजनाओं से कृषि लागत कम होगी और उत्पादकता बढ़ेगी। साथ ही, प्राकृतिक खेती, नैनो यूरिया और ऑर्गेनिक खाद जैसे नये विकल्पों को बढ़ावा देने से कृषि में उपयोग होने वाली भूमि के स्वास्थ्य में बहुत सुधार आएगा।

Related posts

World Population Day 2022 : सीएम योगी ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता पर दिया जोर, विभागों को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : न्यायाधीश ने राजकीय बाल गृह में सुनी बच्चों की समस्याएं, दिए ये आदेश  

Abhishek Kumar Rai

DEORIA NEWS : सीडीओ ने सांसद और विधायक निधि के अधूरे कार्यों को 3 दिन में पूरा करने का दिया आदेश, कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Sunil Kumar Rai

Deoria News : 31 मई को आयोजित होने वाला ग्राम समाधान दिवस स्थगित, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

Nagar Nikay Election 2022 : भाजपा ने इन वार्डों में की कैम्पेनिंग, लोगों को बताए-कैसे नगरों का विकास कर रही बीजेपी

Abhishek Kumar Rai

यूपी में 50000 युवाओं को मिलेगा पॉलीटेक्निक में प्रवेश : योगी सरकार ने कॉलेजों में निर्धारित की सीटों की संख्या

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!