खबरेंदेवरिया

देवरिया : डीएम आशुतोष निरंजन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने बांटे कंबल, सर्द रात में सड़कों पर निकले जिलाधिकारी

Deoria News : डीएम आशुतोष निरंजन (DM Ashutosh Niranjan IAS) और इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी (Red Cross Society) उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के उपसभापति अखिलेंद्र शाही ने बीती रात जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया। संस्था के सदस्यों के साथ जिलाधिकारी बीत रात सड़कों पर निकले थे।

रेड क्रॉस सोसायटी पूरे देश में 1100 से ज्यादा ब्रांच के जरिए जरूरतमंद लोगों और परिवारों तक सुविधाएं पहुंचा रही है। बुधवार की रात 10 बजे से डीएम आशुतोष निरंजन और रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने जिले की सड़क-चौराहों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जाकर ठंड से जूझ रहे लोगों को कंबल वितरित किया। जिलाधिकारी ने इस नेक कार्य के लिए संस्था का धन्यवाद दिया।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के आजीवन सदस्य नवनीत अग्रवाल, जावेद अहमद सिद्दीकी, परमेश्वर पटेल, बाल विनोद चौरसिया, ऋषि कांत मणि त्रिपाठी, अनिल तिवारी, अवध किशोर चौधरी, जमुना, सूरज, विष्णु अग्रवाल, संजय गुप्ता और सुमित मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

किट बांटे

बुधवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के उपसभापति अखिलेंद्र शाही ने वन स्टॉप सेंटर पर महिला पुलिस कर्मियों, वन स्टॉप सेंटर की चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारियों तथा पीड़ित महिलाओं को 39 हाइजीन किट प्रदान की। इस मौके पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के आजीवन सदस्य अजय प्रताप सिंह, शत्रुघन यादव और मुनीर अहमद आदि उपस्थित रहे।

Related posts

देवरिया में तंदूरी चाय की जांच शुरू : खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

Sunil Kumar Rai

यूपी में एक अक्टूबर से होगी धान की खरीद : किसान घर बैठे ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Sunil Kumar Rai

आयुर्वेद और ज्योतिष के अपने प्राचीनतम ज्ञान की अनदेखी से हम पिछड़े : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Harindra Kumar Rai

देवरिया में मिलेट्स रेसिपी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन : जिलाधिकारी ने लोगों को मोटे अनाज…

Sunil Kumar Rai

एमएलसी चुनाव : समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों को बंधक बनाने का लगाया आरोप, चुनाव आयोग से की ये मांग

Abhishek Kumar Rai

प्लान: यूपी के इन जिलों में हर महीने बड़ा रोजगार मेला आयोजित करेगी योगी सरकार, लाखों लोगों को मिलेगा मौका

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!