खबरेंदेवरिया

BREAKING : देवरिया के दौरे पर 25 अगस्त को आएंगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अगवानी के लिए सज रहा जिला

-डिप्टी सीएम का जनपद में आगमन कल

-इस दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में करेंगे समीक्षा

-विकास कार्यों का भी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

Deoria News : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) का देवरिया जनपद में आगमन 25 अगस्त को प्रस्तावित है।

प्राप्त प्रोटोकॉल कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री 25 अगस्त को अपरान्ह 03 बजे देवरिया पहुंचेंगे। 03.10 बजे उप मुख्यमंत्री जनपद में मुख्यमंत्री योगी के निर्देशानुसार सरकार की चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक विकास भवन के गांधी सभागार में करेंगे।

तत्पश्चात जनपद के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उप मुख्यमंत्री गुरुवार की शाम 06.05 बजे से गोरखपुर के लिए  प्रस्थान करेंगे। उनके आगमन को लेकर देवरिया जिला प्रशासन मुस्तैद है। सभी विभागों में खलबली मची हुई है। देवरिया भाजपा भी उप मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए युद्धस्तर पर तैयारी कर रही है।

Related posts

देवरिया आंगनवाड़ी भवन घोटाला : अवर अभियंता पर कार्रवाई, डीएम ने ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्ट किया

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : यूपीपीसीएल के एक और घटिया निर्माण से नाराज डीएम, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

अब भारत नाम से बिकेगा यूरिया : एक बोरी के बजाय एक बोतल नैनो यूरिया होगा पर्याप्त, पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों को दी सौगात

Sunil Kumar Rai

सीनियर सिटीजन के लिए अलग काउंटर : अतिरिक्त पेंशन की मांग, पेंशनर्स डे पर जुटे संघ और संगठन

Sunil Kumar Rai

लोक कला को बढ़ावा देने वाली तीन टीमों को पुरस्कृत करेगी योगी सरकार : शुरू होगी विशिष्ट पुरस्कार वितरण प्रक्रिया

Shweta Sharma

यूपी : 800 नए एंबुलेंस खरीदेगी योगी सरकार, जरूरत पर फौरन मिलेगी सेवा, सीएम ने मुफ्त डायलिसिस सुविधा का दिया तौहफा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!