खबरेंदेवरिया

Deoria News : जिला बार एसोसिएशन करेगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रचार-प्रसार, लिया ये संकल्प

Deoria News : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रचार-प्रसार के लिए जिला बार एसोसिएशन ने संकल्प लिया और आम जनमानस को योग करने के लिए जागरूक करने का बीड़ा उठाया।

प्रभारी सचिव के निर्देशानुसार जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार दीक्षित ने आम जनमानस से अपील की, कि लोग इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यह शपथ लें कि दिन की शुरूआत व्यायाम से ही करेंगे। उन्होंने कहा कि हर देश, हर समाज और हर व्यक्ति स्वस्थ हों। सब एक साथ मिलकर एक-दूसरे की ताकत बनें। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि योग का पहला पर्याय संयम और अनुशासन को कहा गया है।

संतुलन बनाया जाता है

जिला बार एसोसिएशन के मंत्री शक्तिधर पांडे ने कहा कि योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। यही कारण है कि योग से शा‍रीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है।

स्वस्थ रखने की कला है

व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन होता है, जिसे हमेशा संजोकर रखना बहुत जरूरी है। स्वस्थ शरीर से ही व्यक्ति को हर कार्य करने में मन लगता है। योग एक ऐसी कला है, जिससे व्यक्ति अपने आपको स्वस्थ रख सकता है। यहां तक कि योग से व्यक्ति कई प्रकार के शारीरिक बीमारियों से उबर सकता है।

ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरुण त्रिपाठी, तरुण मणि त्रिपाठी, सिद्धार्थ पाठक, अमरेंद्र धर द्विवेदी, विष्णु जैसवाल, संकल्प त्रिपाठी, सतीश मिश्रा, दुर्गेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Nagar Nikay Election 2022 : देवरिया में 2 डिस्ट्रिक्ट मास्टर और 50 मास्टर ट्रेनर को मिला प्रथम प्रशिक्षण, इस दिन लगेगी दूसरी क्लास

Abhishek Kumar Rai

बर्थ सर्टिफिकेट से लिंक होगा आधार : 10 साल से अधिक हुआ बने तो आज ही कराएं अपडेट, डीएम ने बैठक में दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

UP Election 2022 : 59 विधानसभा सीट के लिए 25 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना, चुनाव आयोग ने लगाए ये प्रतिबंध

Abhishek Kumar Rai

उपलब्धि : डीएम ने देवरिया अभियोजन विभाग को वितरित किया पुरस्कार प्रमाण पत्र, देश में यूपी को मिला पहला स्थान

Sunil Kumar Rai

अयोध्या की तर्ज पर नैमिष तीर्थ को संवारेगी योगी सरकार : 88000 ऋषियों की तपोस्थली के विकास पर ये बोले संत

Rajeev Singh

3सी पर बेस्ड होगी योगी सरकार की आकांक्षी नगर योजना : इन तीन फैक्टर के अनुरूप स्कीम को किया जाएगा क्रियान्वित

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!