खबरेंदेवरिया

दुःखद : आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर भिड़े दो पक्ष, देवरिया के युवक की कुशीनगर में हत्या

Deoria News : देवों की नगरी देवरिया के एक युवक की आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। दो छोटे भाइयों, माता-पिता और एक बहन की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। उसका शव गांव पहुंचने के बाद से ही मातम मचा हुआ है। किसी कोई यकीन नहीं हो रहा है कि शादी में शामिल होने गए युवक की डेड बॉडी वापस आई है।

बारात गई थी
घटना 18 फरवरी की रात की है। देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र के गांव तिघरा खैरवा के निवासी राहुल सिंह की बारात 4 दिन पहले ग्राम रामपुर मिश्री, थाना हाटा, जिला कुशीनगर गई थी। दरवाजे पर द्वार पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर बारातियों और घरातियों में मारपीट हो गई। इसमें बारात पक्ष के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इसी घटना में तिघरा खैरवा के निवासी अखिलेश सिंह (29 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोट आई थी।

अस्पताल में हुई मौत
आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन 22 फरवरी की सुबह इलाज के दौरान अखिलेश की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर हाटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुशीनगर भेज दिया था।

गांव में मचा कोहराम
मंगलवार की देर रात युवक का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा। इसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अखिलेश बेंगलुरु में मजदूरी करता था। पिता खेती करते हैं। उसके कंधों पर बहन की शादी की जिम्मेदारी थी। 1 साल पहले ही अखिलेश का विवाह हुआ था। बेटे के आकस्मिक मौत से माता-पिता समेत अन्य परिजनों का बुरा हाल है।

Related posts

मुख्य सचिव का आदेश : रोज एक घंटे जनसुनवाई करेंगे अफसर, बदलेगा काम करने का तरीका, जानें

Sunil Kumar Rai

World Environment Day 2022 : डीडीआरडब्ल्यूए और आरडब्ल्यूए-51 ने लगाए पौधे, निवासियों ने ली ये शपथ

Abhishek Kumar Rai

लू से बचाव को बरतें ये एहतियात : राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की गाइडलाइन, देवरिया प्रशासन ने की लोगों से अपील

Abhishek Kumar Rai

देवरिया से दिल दहलाने वाली खबर : तालाब में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में मातम

Abhishek Kumar Rai

चिंताजनक : प्रसव के मामले में पिछड़ा देवरिया, अस्पतालों में हो रही सिर्फ 52 फीसदी डिलीवरी, डीएम ने तय किए लक्ष्य

Rajeev Singh

DEORIA : जिला भाजपा कार्यसमिति की हुई बैठक, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने कार्यकर्ताओं को कहा पार्टी की रीढ़

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!