उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी में सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थी बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी : सीएम योगी की मंशा पर समाज कल्याण विभाग ने की ये पहल

Uttar Pradesh News : हर वर्ग को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने एक और बड़ी पहल की है। प्रदेश में स्थित कुल 105 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भी धारा प्रवाह अंग्रेजी बोल सकें, इसके लिए सीएम योगी की मंशा के अनुरूप समाज कल्याण विभाग की ओर से कोशिश शुरू हो चुकी है।

अशोक फैलो लीप फॉरवर्ड संस्था की ओर से जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘अंग्रेजी साक्षरता प्रोग्राम’ आयोजित किया गया। तीन दिवसीय यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक चला। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 10 तक अंग्रेजी विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम के तहत शिक्षकों में अंग्रेजी विषय की समझ विकसित की जा रही है। इसके साथ ही अंग्रेजी भाषा को सरलता से समझने और बोलने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सीखकर छात्र-छात्राओं को पढ़ाएंगे अंग्रेजी का पाठ
कक्षा 6 से 10 तक छात्र-छात्राओं की अंग्रेजी की क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। दरअसल, सर्वोदय विद्यालय में ग्रामीण परिवेश से आने वाले छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। उनको धारा प्रवाह अंग्रेजी सिखाने के लिए कार्यक्रम हो रहा है। ऐसे में समाज कल्याण विभाग की कोशिश है कि शिक्षकों को अंग्रेजी में दक्ष किया जा सके, जिससे वे अंग्रेजी पढ़ने और बोलने में न तो रुकें और न ही हिचकिचाएं, बल्कि धारा प्रवाह अंग्रेजी बोल सकें। वहीं छात्र-छात्राओं को भी अंग्रेजी में बोलने और सीखने का पाठ पढ़ाएंगे ताकि क्षेत्रीय भाषा पढ़ने वाले छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने और रोजगार पाने में कोई कठिनाई न हो।

270 मिनट का प्रोग्राम
तीन दिनों तक चलने वाला यह ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम 270 मिनट का है। यानी एक दिन में 90 मिनट तक प्रशिक्षण दिया गया। ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों ने कितना सीखा, इस बात की पुष्टि के लिए फीडबैक टेस्ट लिया गया। इसमें जो शिक्षक पास होंगे, उन्हें सर्टिफिकेट दिया जाएगा। शिक्षकों का फीडबैक टेस्ट को सफलतापूर्वक पास करना अनिवार्य होगा। टेस्ट पास न करने वाले शिक्षक को दोबारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रक्रिया तब तक चलेगी, जब तक शिक्षक अंग्रेजी में दक्ष न हो जाएं।

158 शिक्षकों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कक्षा 6 से 10 तक के अंग्रेजी विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन करवाया गया है। अब तक कुल 158 शिक्षकों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। मंत्री, समाज कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि “सर्वोदय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के अंग्रेजी के स्तर को और उन्नत करने के लिए अंग्रेजी साक्षरता प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम से अंग्रेजी के शिक्षकों में इंम्प्रूवमेंट होगा। इसके लिए अशोक फैलो लीप फॉरवर्ड संस्था के आभारी हैं। इससे छात्रों को बहुत लाभ मिलेगा।”

57 जिलों में 94 सर्वोदय विद्यालय
प्रदेश के 57 जिलों में कुल 94 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय कक्षा 6 से कक्षा 12 तक संचालित हैं, जिसमें 65 बालक विद्यालय और 29 बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें से 43 विद्यालय सीबीएसई (CBSE) और 51 विद्यालय यूपी बोर्ड से सम्बद्ध हैं। इन विद्यालयों में ग्रामीण परिवेश से बच्चे पढ़ाई के लिए आते हैं। ऐसे में उनको धारा प्रवाह अंग्रेजी सीखाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे बच्चे बेहिचक अंग्रेज़ी बोल सकें।

Related posts

DEORIA : 29 जुलाई को देवरिया में सभी बैंक ब्रांच पर लगेगा केसीसी कैंप, सीडीओ ने कृषकों से की ये अपील

Abhishek Kumar Rai

Uttar Pradesh Matribhumi Yojana : पूर्वजों के नाम से कराएं सार्वजनिक कार्य, लागत में हिस्सेदारी देगी योगी सरकार और लगाएगी शिलापट्ट, पढ़ें पूरी स्कीम

Sunil Kumar Rai

यूपी में 10 नए थाने खोलने की मंजूरी : देवरहा बाबा सहित इन चौकी पर होगी 17-17 पुलिसकर्मियों की तैनाती, पढ़ें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

विंध्याचल में विकास को नई दिशा दे रही योगी सरकार : 73 बड़े प्रोजेक्ट्स पूरे, 177 पर चल रहा काम

Sunil Kumar Rai

Gorakhpur News : रालोद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय का हुआ जोरदार स्वागत, पार्टी विस्तार की बनी रणनीति

Abhishek Kumar Rai

Dhanteras 2022 : धनतेरस पर मानव स्थली पब्लिक स्कूल में हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं, विजेता टीमों को मिला पुरस्कार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!