खबरेंदेवरिया

देवरिया : दरवाजे में आ रहे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Deoria News : देवरिया में एक दुःखद हादसे में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजन शोक में आ गए। घर में मातम मच गया। जानकारी के मुताबिक महिला स्नान करने के बाद बाहर निकलते समय फाटक में आ रहे विद्युत करंट की चपेट में आ  गई थी।

रामपुर कारखाना क्षेत्र में हुआ हादसा

ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह दुःखद हादसा जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव की निवासी किरन देवी (32 वर्ष) पत्नी रामकृत चौहान के साथ हुआ।

मौत हो गई

शुक्रवार शाम को वह स्नान कर बाहर निकल रही थी। परिजनों का कहना है कि जैसे ही उसने बाथरुम के दरवाजे को छुआ, तो करंट की जद में आ गई। दरवाजे में कटे हुए विद्युत तार से करंट आ रहा था। हादसे में मौके पर ही महिला की मौत हो गई।

रो-रो कर बुरा हाल है

मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतका की बेटी लक्ष्मी, बेटे राहुल, अंशु का रो-रो कर बुरा हाल था। करीबी और सगे-संबंधी परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

Related posts

BIG BREAKING : डीएम ने डिप्टी सीएमओ का वेतन रोका और दी प्रतिकूल प्रविष्टि, सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर होगी बायोमैट्रिक अटेंडेंस

Abhishek Kumar Rai

डीएम की सख्ती का असर : 2 घंटे में बदला गया खराब ट्रांसफार्मर, एसपी संग इस विद्यालय का किया निरीक्षण

Laxmi Srivastava

यूपी : 7 जुलाई को एक मंच पर जुटेंगे पीएम-सीएम और गवर्नर समेत 300 से ज्यादा शिक्षाविद्, इन मुद्दों पर होगी मंथन

Sunil Kumar Rai

4 फरवरी से शुरू होगा देवरिया महोत्सव : एडीएम ने किया स्थल का निरीक्षण, पढ़े पूरा कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

पिडरा पुल से जल्द शुरू होगा यातायात : डीएम और एसपी ने देखा गोर्रा नदी का रौद्र रूप, मूर्ति विसर्जन स्थलों का लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

Ground Breaking Ceremony 2022 : 75 हजार करोड़ के निवेश से तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का होगा आगाज, जानें पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!