खबरेंदेवरिया

छठ घाट पर पसरा मातम : देवरिया में पोखरे में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, बेटे की लंबी उम्र के लिए मां दे रही थी अर्घ्य

Deoria News : तमाम एहतियात बरतने के बावजूद देवरिया जिले में सोमवार की सुबह छठ घाट पर नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। वह कक्षा ग्यारहवीं का छात्र था। इस घटना के बाद छठ घाट पर मातम छा गया। लोग शोक में डूब गए। किशोर जनता इंटर कॉलेज पिपरा कछार में कक्षा 11वीं का छात्र था।

घटना देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक यहां के विशुनपुर बगही गांव में पोखरे के किनारे लोग सोमवार की सुबह छठ पूजा का उत्सव मना रहे थे। इसी दौरान गांव के ही निवासी रामानुज सिंह का पुत्र शिवेश सिंह उर्फ सत्यम अपने दो अन्य दोस्तों के साथ पोखरे में नहाने उतर गया।

चश्मदीदों के मुताबिक इसी दौरान वह गहरे पानी में फिसल गया और डूबने लगा। साथ नहा रहे दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। साथियों के शोर मचाने पर भारी संख्या में ग्रामीण पोखरे के किनारे पहुंचे और शिवेश को तलाश कर बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर पहुंचे।

वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर इमरजेंसी में डॉक्टरों ने शिवेश को मृत घोषित कर दिया। किशोर के मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। छठ की खुशियां गम में बदल गईं। जानकारी के मुताबिक वह दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था।

हादसे के वक्त सूर्य को अर्घ्य देने के लिए मां ऊषा देवी पोखरे में खड़ी थीं। उनकी आंखों के सामने ही उनका लाल सत्यम डूब गया। बेटे की लंबी आयु के लिए व्रत मां अपने छोटे बेटे का शव पोखरे से निकलते ही बदहवाश हो गई। वह छठ घाट पर व्रती महिलाओं से लिपट कर रोने लगी। पोखरे के किनारे पिता रामानुज सिंह बेसुध पड़े थे। पूरे घाट पर हर तरफ सिसकियां सुनाई दे रही थीं।

Related posts

देवरिया के सभी 3241 आंगनवाड़ी केंद्रों पर लगाए जाएंगे सहजन के पेड़ : पढ़ें प्रशासन का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : देवरिया में हाट बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, स्वयं सहायता समूह के उत्पाद पसंद कर रहे लोग

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : फसल नुकसान सर्वेक्षण में लापरवाही मिलने पर लेखपाल निलंबित, कमेटी करेगी क्षति का आकलन

Abhishek Kumar Rai

रिटायर्ड प्रिंसिपल की मौत का मामला : पुलिस ने मृतक की पत्नी, बेटी और बहू सहित 5 के खिलाफ केस दर्ज किया, बेटे ने लगाए ये आरोप

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी का आदेश : ‘बालू-मोरम और गिट्टी की कीमतें रहें नियंत्रित,’ कालाबाजारी करने वालों पर होगी ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

नगर निकाय चुनाव तक चलेगा भाजपा का संपर्क अभियान : रविशंकर मिश्रा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!