खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : देवरिया में टॉप 10 बदमाश और शराब माफिया की 35 लाख की संपत्ति कुर्क, इन धाराओं में दर्ज हैं 16 मामले

Deoria News : देवरिया पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद के कुख्यात शराब माफिया और टॉप 10 बदमाश के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। प्रशासन ने माफिया की 35 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क कर ली है।

सोमवार को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम माफिया के गांव पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने 18 लाख रुपये कीमत का एक मकान और 0.048 हेक्टेयर जमीन कुर्क की। माफिया के खिलाफ जनपद में 16 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

रूद्रपुर का निवासी है

देवरिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार, 11 जुलाई को जनपद के शराब माफिया और टॉप टेन बदमाश गुड्डू यादव पुत्र स्वर्गीय अंबिका यादव निवासी भरोहिया थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया के खिलाफ गिरोह बंद अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई है।

35 लाख की प्रॉपर्टी जब्त हुई

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) से इस कार्रवाई के लिए कहा था। सोमवार को पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों ने बदमाश की कुल 35 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की। इसमें जमीन और उस पर निर्मित भवन (कीमत 18 लाख) और 0.048 हेक्टेयर जमीन (कीमत 17 लाख) कुर्क की गई।

दुग्गी पिटवाई गई

इस संपत्ति में भवन एवं जमीन का कस्टोडियन तहसीलदार रुद्रपुर जनपद देवरिया के अधीन सुपुर्द कर दिया गया है। संपत्ति को कब्जा करते समय दुग्गी पिटवा कर उद्घोषणा कराकर सार्वजनिक रूप से जनता को इस कार्रवाई से अवगत कराया गया। इस कुख्यात बदमाश के खिलाफ शराब तस्करी और दूसरे गंभीर अपराध के कुल 16 मामले पंजीकृत हैं।

गैंगेस्टर एक्ट में दर्ज है मामला

जनपद के टॉप टेन अपराधी के खिलाफ थाना रुद्रपुर में धारा 147, 323, 504, 506 और आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं समेत यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत 16 मामले दर्ज हैं।

Related posts

Teachers Day 2022 : सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहवा स्कूल के अध्यापक खुर्शीद अहमद को दी शुभकामनाएं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Harindra Kumar Rai

Weather Update : पूर्वांचल के लोगों को बारिश का करना होगा इंतजार, मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी की मुहिम का असर : गोंडा से शुरू होगा सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान, 45 किमी मार्ग का होगा कायाकल्प

Abhishek Kumar Rai

Ganga Expressway Latest Update : गंगा एक्सप्रेसवे के ग्राउंड वर्क में आई तेजी, मिट्टी का 74 प्रतिशत कार्य पूरा

Harindra Kumar Rai

शिक्षित ही नहीं स्किल्ड भी हो रहीं प्रदेश की बेटियां : योगी सरकार के इन अभियान से बदल रहे हालात

Shweta Sharma

कार्रवाई : कोरियाई नागरिक रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध शराब बेचते पकड़ा गया, आबकारी विभाग ने कोरिया में बनी बीयर बरामद की

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!