खबरेंदेवरिया

देवरिया से दु:खद खबर : पुत्री को बचाने गए पिता की करंट लगने से मौत, सदमे में परिजन

Deoria News : देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र में एक दु:खद हादसे में बेटी को बचाने की कोशिश में करंट से गंभीर रूप से झुलसे पिता की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पंखे में आया करंट
जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा गांव के रहने वाले रामपति सिंह (45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राम नारायण सिंह की पुत्री अंजली सोमवार की रात करीब 10:00 बजे पंखा लगा रही थी। इसी दौरान पंखे में करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गई।

बचाने के लिए दौड़े
बगल में सो रहे पिता रामपति सिंह ने जब बेटी की चीख पुकार सुनी, तो उसे बचाने के लिए दौड़े। इसी भाग दौड़ में पंखा उनके ऊपर गिर गया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाते, वह भी करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

मृत करार दिया
परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दु:खद हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा है। मृतक की पत्नी माधुरी, बेटे अजीत और अमित तथा पुत्री अंजली का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे।

Related posts

अवसर : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में आवेदन की अन्तिम तिथि 23 सितंबर तक बढ़ी, प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी तुरंत करें आवेदन

Satyendra Kr Vishwakarma

खास खबर : 63 पाकिस्तानी परिवारों के मसीहा बने मुख्यमंत्री योगी, 38 साल का इंतजार किया खत्म, जानें सीएम ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

Deoria News : रेडक्रॉस सोसाइटी और नेहरू युवा केंद्र ने वितरित की सामग्री, खिले जरूरतमंदों के चेहरे

Abhishek Kumar Rai

सख्ती : बिना मास्क घूमते मिले तो होगा एक्शन, यूपी आने वाले हर व्यक्ति की होगी जांच, सीएम योगी ने दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

कुशीनगर में बोले सीएम योगी : नई आभा और फ्लेवर में आगे बढ़ रहा जनपद, बताया क्या हो रहा खास

Swapnil Yadav

गोरखपुर में 200 करोड़ से बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : 6 औद्योगिक मैन्यूफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स विकसित करेगी योगी सरकार

Laxmi Srivastava
error: Content is protected !!