खबरेंदेवरिया

देवरिया में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से चौकी इंचार्ज दरोगा की मौत, दीवान घायल

Deoria News : देवरिया जिले में मंगलवार को हुए एक हादसे में एक दरोगा की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार दीवान गंभीर रूप से जख्मी हैं। उनका गोरखपुर मेडिकल कॉलेज (BRD Medical College Gorakhpur) में इलाज चल रहा है। एसपी संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) और अन्य वरिष्ठ अफसरों ने इस दु:खद घटना पर शोक जताया है।

जानकारी के मुताबिक जनपद के मईल थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह रामजानकी मार्ग पर तेलिया कला के पास यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दरोगा रमाशंकर सिंह यादव बरहज थाने में तैनात थे। मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे वह थाने के दीवान अजय कुमार सिंह (46 वर्ष) के साथ विभागीय कार्य से मोटरसाइकिल पर सवार होकर मईल की तरफ जा रहे थे।

इसी दौरान रामजानकी मार्ग पर तेलिया कला गांव के सामने गैस एजेंसी के पास मईल से बरहज की तरफ जा रही एक बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। दरअसल बोलेरो का टायर अचानक फट गया और वह अनियंत्रित हो गई तथा बाइक सवार दरोगा और सिपाही को रौंद दिया।

आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दरोगा रमाशंकर सिंह (50 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। जबकि दीवान अजय कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

दरोगा रमाशंकर सिंह यादव गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाना स्थित हरिहरपुर गांव के रहने वाले थे। उन्होंने 1996 में पुलिस विभाग में सेवा शुरु की थी। वर्तमान में वह बरहज के गौरा चौकी के इंचार्ज थे। साथी के दु:खद मृत्यु की सूचना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

Related posts

DEORIA : प्रतिभावान कलाकारों की खोज के लिए 28 जुलाई को होगा आयोजन, इन विधाओं के पारंगत लें हिस्सा

Abhishek Kumar Rai

यूपी : 800 नए एंबुलेंस खरीदेगी योगी सरकार, जरूरत पर फौरन मिलेगी सेवा, सीएम ने मुफ्त डायलिसिस सुविधा का दिया तौहफा

Abhishek Kumar Rai

National Doctors Day 2022 : रेड क्रास सोसाइटी ने ‘टोकन ऑफ लव’ देकर महिला डॉक्टर्स का जताया आभार

Sunil Kumar Rai

इंडियन रेड क्रास सोसाइटी देवरिया ने नर्सेज को किया सम्मानित : उप सभापति ने दिलाया ये भरोसा

Rajeev Singh

DDU Sports Fellowship Program : 10 अक्टूबर को होगा डीडीयू गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ स्पोर्ट्स फेलोशिप के लिए चयन, साथ लेकर जाएं ये पेपर

Abhishek Kumar Rai

तैयारी : देवरिया में 265 स्वयं सहायता समूह तैयार कर रहे तिरंगा, जिले में फहराए जाएंगे 5.62 लाख झंडे, इतनी कीमत में खरीद सकेंगे

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!