खबरेंदेवरिया

DEORIA : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सीएचसी में सुविधाओं का लिया जायजा, मिली ये खामियां

Deoria News : देवरिया के सलेमपुर विधानसभा (Salempur Assembly) से भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) की विधायक और योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath government) में ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Vijay Laxmi Gautam) ने सलेमपुर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

मरीजों से जाना हाल
उन्होंने वहां मिल रही हर सुविधा का जायजा लिया। डॉक्टरों – कर्मचारियों की उपस्थिति से लेकर रजिस्टर तक का निरीक्षण किया। राज्य मंत्री ने अस्पताल पहुंचते ही मरीजों से कुशल क्षेम जाना और मिल रही सुविधाओं पर उनकी प्रतिक्रिया ली।

समर्पित है योगी सरकार
उन्होंने मरीजों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार की ओर से बेहतर उपचार के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हर एक नागरिक का बेहतर स्वास्थ्य योगी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टरों को भी इलाज में लापरवाही नहीं बरतने के आदेश दिए।

गायब मिले डॉक्टर
जांच के दौरान कई डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचे थे। साथ ही डॉक्टरों की कमी के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। उन्होंने अटेंडेंस रजिस्टर का निरीक्षण किया, जिसमें कुछ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। स्टॉक रजिस्टर ढंग से मेंटेन हुआ मिला।

समुचित इलाज करें
राज्य मंत्री ने सभी डॉक्टर और कर्मचारियों से कहा कि वह समय से स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित हों और मरीजों की ढंग से देखभाल कर समुचित इलाज करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। इस मौके पर वीरेंद्र कुशवाहा, अमरनाथ सिंह, अजय दुबे वत्स और अविनाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

देवरिया में करोड़ों का खाद्यान्न घोटाला : सरकारी गोदाम से गायब हुआ हजारों क्विंटल अनाज, डीएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

Parivar Kalyan Yojana : प्रदेश के हर परिवार को नौकरी देने का प्लान तैयार, राशन कार्ड बनेगा आधार, जानें पूरी योजना

Harindra Kumar Rai

देवरिया से दुःखद खबर : आकाशीय बिजली गिरने से फिर दो की मौत, लगातार दूसरे दिन गई दो जानें, कई घरों को नुकसान

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BEAKING : 20 जून तक नहीं निपटे मामले तो लेखपालों पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

Deoria news : खाद्य विभाग ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के किचन और स्टोर की जांच की, 500 एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक

Sunil Kumar Rai

सीएम ने भाजयुमो के ब्लड कैंप में रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह : लोगों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!