खबरेंदेवरिया

देवरिया में इन तिथियों पर लगेगी विशेष लोक अदालत : नोडल अधिकारी ने बैंक प्रबंधकों को दी जिम्मेदारी

Deoria News : उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया जेपी यादव के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में विशेष लोक अदालत 17 एवं 18 मार्च की सफलता हेतु बैंक प्रबन्धकों के साथ बैठक आहूत की गयी।

राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने समस्त बैंक प्रबन्धकों को निर्देशित किया कि विशेष लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैकों के ऋण वसूली मामलों का निस्तारण किया जाना है, जिसके लिए वे अधिक से अधिक संख्या में मामलों को चिन्हित करें जिसे सुलह समझौते के आधार पर विशेष लोक अदालत में निस्तारित कराया जा सके।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबे ने कहा कि समस्त बैंक प्रबन्धक बैंक में नोडल अधिकारी नियुक्त करें, जिससे विशेष लोक अदालत में लगने वाले मामलों का चिन्हांकन एवं निस्तारण व्यापक पैमाने पर किया जा सके। न्यायाधीश ने कहा कि विशेष लोक अदालत की सफलता के लिए व्यापाक स्तर पर प्रचार-प्रसार, पोस्टर, बैनर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से आमजनमानस को जागरूक करें।

इस बैठक में मुख्य रूप से सेण्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, यूपी बडौदा बैंक, भारतीय स्टेट बैक, यूनियन बैंक आफ इण्डिया, पंजाब नेशनल बैंक, इण्डियन बैंक, इत्यादि बैंको के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

लीलापुर आईटीआई की डेडलाइन खत्म और काम अधूरा : नाराज डीएम ने लगाई फटकार, ईंटों की होगी जांच

Rajeev Singh

देवरिया : आखिरी दिन 39 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, पथरदेवा सीट से ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी और परवेज आलम ने किया नामांकन

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : शाहपुर ग्राम प्रधान को डीएम ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, चयन में अनियमितता पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार जल्द लाएगी रेत का विकल्प : एम सैंड पॉलिसी पर तेज हुई हलचल, जानें क्या होंगे फायदे

Sunil Kumar Rai

देवरिया के 256 गांवों में पाइप लाइन से घरों में पहुंचा पानी : डीएम ने मार्च तक की दी डेडलाइन, क्या हर घर को मिल पाएगा जल !

Rajeev Singh

खास होगी आजादी की 75वीं वर्षगांठ : गांवों में बजाए जाएंगे देशभक्ति गीत, पुलिस के जवान निकालेंगे बाइक रैली, पूरे हफ्ते होंगे कार्यक्रम

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!