खबरेंदेवरिया

Deoria News : एसपी संकल्प शर्मा ने दो थानों का लिया जायजा, दिए ये आदेश

Deoria News : देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma) ने आज थाना रामपुर कारखाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आगन्तुकों के बैठने, पेयजल व्यवस्था एवं CCTNS कार्यालय तथा अभिलेखों के रखरखाव आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई आदि के संबन्ध में आवश्यक दिशानिर्देश दिये।

कोतवाली का किया निरीक्षण

एसपी संकल्प शर्मा ने थाना कोतवाली का भी औचक निरीक्षण किया। वहां उन्होंने हर सुविधा, कार्यालय, रजिस्टर एवं फाइलों के रखरखाव के साथ-साथ साफ सफाई का जायजा लिया। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को आवश्यक निर्देश भी दिए। बताते चलें कि लंबे वक्त तक देवरिया के एसपी रहे डीआईजी श्रीपति मिश्र को हटाकर हाल ही में संकल्प शर्मा को जिले की कमान सौंपी गई है।

2012 बैच के अफसर हैं

संकल्प शर्मा 2012 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उन्होंने बीटेक और एमटेक की पढ़ाई के बाद सिविल सर्विस की ओर रुझान किया। वह नोएडा, आजमगढ़ और बस्ती जैसे जिलों की कमान संभाल चुके हैं। इससे पहले वह बदायूं जिले के एसएसपी भी रहे हैं। संकल्प तेज एक्शन लेने के लिए जाने जाते हैं।

Related posts

यूपी में सभी अध्यापकों की भर्ती करेगा एक आयोग : सीएम ने दिया शिक्षा सेवा चयन आयोग से जुड़ा बड़ा आदेश

Harindra Kumar Rai

बेमौसम बारिश से यूपी में 1.02 लाख किसानों की फसल बर्बाद : 7 लोगों की गई जान, इन जिलों में हुआ ज्यादा नुकसान

Swapnil Yadav

देवरिया : प्रशासन ने बिना मान्यता संचालित 20 स्कूलों को बंद कराया, संचालकों को भेजा नोटिस, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

ड्राइविंग ही नहीं ये ट्रेनिंग भी दे रहा परिवहन निगम : युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करा रही योगी सरकार

Satyendra Kr Vishwakarma

UP News : खाद की लाइन में मृत किसानों के परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी, दिलाया ये भरोसा

Harindra Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में 13 अपूर्ण आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए सीडीओ ने तय की डेडलाइन, 4 कर्मियों को दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!