खबरेंदेवरिया

DEORIA : आवास योजना में फेल 5 ब्लॉक खंड को कारण बताओ नोटिस जारी, 8 जून की डेडलाइन तय

-सीडीओ ने की प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा

-आवासों को पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में दिए दिशानिर्देश

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने गूगल मीट के माध्यम  से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी  ने आवासों को पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में दिशानिर्देश भी दिये। उन्होंने यह निर्देशित किया कि 8 जून तक आवासों को पूर्ण कर वांछित प्रगति अर्जित किया जाना सुनिश्चित करें।

8 जून तक पूरा हो काम

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2021-22 जनपद अन्तर्गत तृतीय किस्त निर्गत करने के लिए कुल 25 आवास अवशेष हैं। जिसमें बैतालपुर में 01, बनकटा में 02, बरहज में 04, भागलपुर में 05, भलुअनी में 02, भटनी में 03, भाटपाररानी में 01, गौरीबाजार में 03, लार में 01, पथरदेवा में 02, सलेमपुर में 01 आवास लम्बित है। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 03 दिवस के अन्दर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। अफसरों को निर्देशित किया गया कि पूर्णता पर विशेष ध्यान दें। अधिकारी 8 जून तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत् प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।

ये है स्थिति

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2020-21 जनपद अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त निर्गत करने के लिए कुल 51 आवास अवशेष हैं। जिसमें बैतालपुर में 06, बनकटा में 09, भागलपुर में 06, भलुअनी में 05, भटनी में 03, भाटपाररानी में 01, सदर में 01, देसही देवरिया में 02, गौरीबाजार में 03, लार में 06, पथरदेवा में 01, रूद्रपुर में 03, सलेमपुर में 04, तरकुलवा में 01 आवास लम्बित है। जिसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि आवास के निर्माण की मानीटरिंग की जाये। निर्माण में देरी कर रहे परिवारों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य पूर्ण कराये एवं 8 जून तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।

निर्देश जारी हुए

मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2020-21 मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 में विकासखण्ड पथरदेवा अन्तर्गत तृतीय किस्त के लिए 03 आवास लम्बित हैं। जिसे तत्काल भुगतान किए जाने के निर्देश दिये गये।

कारण बताओ नोटिस जारी

बैठक में समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने विकास खण्ड के फिल्ड स्तर के कर्मचारियों से आवास के निर्माण की दैनिक मानिटरिंग कराई जाये। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई क्षम्य नहीं होगी। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2021-22 एवं 2020-21 अन्तर्गत न्यूनतम् प्रगति अर्जित करने वाले 5-5 विकास खण्डों को कारण बताओं नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिये गये।

Related posts

महिला की मौत मामला : बघौचघाट पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 13 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया, 5 पकड़े गए

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : देश की सबसे बड़ी तैरती सौर ऊर्जा परियोजना चालू हुई, जानें क्यों है ये खास और क्या फायदे मिलेंगे

Harindra Kumar Rai

मुख्य सचिव का आदेश : रोज एक घंटे जनसुनवाई करेंगे अफसर, बदलेगा काम करने का तरीका, जानें

Sunil Kumar Rai

मंथन : एमिटी यूनिवर्सिटी के सम्मेलन में जुटे दिग्गज, जानें क्या बोले एक्सपर्ट

Harindra Kumar Rai

BIG NEWS : कुख्यात तस्कर अनवर की 71 लाख की संपत्ति कुर्क, 20 सालों से कर रहा अवैध कारोबार, 24 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

Sunil Kumar Rai

डीएम का सख्त आदेश : 31 अक्टूबर तक पूरा हो फसल नुकसान का सर्वे, हर तहसील मुख्यालय पर चस्पा होंगे 10 बड़े बकायेदारों के नाम और…

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!