उत्तर प्रदेशखबरें

शर्मनाक : इंडियन बैंक में बुजुर्ग महिला के साथ कर्मचारियों ने किया दुर्व्यवहार, विरोध करने पर महिला पुलिसकर्मी संग की अभद्रता, देखें PHOTOS

Raebareli News : रायबरेली जिले के बछरावां कस्बे में स्थित इंडियन बैंक (Indian Bank) कुव्यवस्थाओं का शिकार है। यहां वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और यहां तक कि दिव्यांगजनों के बैठने की व्यवस्था नहीं है। इसकी शिकायत करने पर बैंक के दो कर्मचारियों ने एक महिला पुलिस कर्मी के साथ अभद्रता की और उनकी वर्दी उतरवाने की धमकी दी।

बछरावां कस्बे के पटेल नगर में इंडियन बैंक का ब्रांच स्थित है। मगर बैंक आने वाले उपभोक्ताओं के लिए यहां बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। लोगों को बैंक के बाहर जमीन पर बैठना पड़ता है। बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए भी कोई सहूलियत नहीं है। उन्हें भी इधर-उधर बैठकर समय बिताना पड़ता है।

धौंस दिखाते हैं

बड़ी बात यह है कि बैंक प्रबंधन और कर्मचारी कुव्यवस्थाओं को दूर करने के बजाए उपभोक्ताओं को खुद बाहर बैठने के लिए कहते हैं। इसकी शिकायत करने पर उन्हें गालियां देते हैं। बुजुर्गों और महिलाओं के साथ अभद्रता करते हैं। बैंक कर्मी मनोज सिंह पहले फौज का हिस्सा रहा है और इसकी धौंस देकर लोगों को प्रताड़ित करता है। जबकि एक अन्य बैंक कर्मी देवीशंकर शुक्ला स्थानीय है और इसकी धौंस दिखाता है।

अभद्र व्यवहार किया

सोमवार को बैंक खुलने के बाद महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर पहुंची थीं। वहां उन्होंने एक बुजुर्ग महिला को गेट के बाहर बैठे देखा। पुलिसकर्मी ने बैंक कर्मचारियों से बुजुर्ग महिला को अंदर बुला कर उन्हें कुर्सी पर बैठने देने के लिए कहा। इस पर कर्मचारी मनोज सिंह और देवीशंकर शुक्ला भड़क गए और महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करने लगे।

वर्दी उतरवाने की धमकी दी

दोनों ने धौंस दिखाते हुए कहा कि वह पुलिस कर्मी की वर्दी उतरवा देंगे। थानाध्यक्ष भी उनका कुछ नहीं कर पाएंगे। महिला पुलिसकर्मी ने इस पर विरोध जताया। मगर दोनों कर्मचारी उन पर चिल्लाते रहे। दोनों ने कहा कि जो करना है, कर लो। हम किसी उपभोक्ता को बैठने के लिए कुर्सी उपलब्ध नहीं कराएंगे। अगर तुम्हें इतनी हमदर्दी है, तो खुद कुर्सियां मंगवा दो।

बैठने नहीं देते

जानकारी के मुताबिक दोनों बैंक कर्मी देवीशंकर शुक्ला और मनोज सिंह रोज बैंक आने वाले उपभोक्ताओं के साथ बदसलूकी करते हैं। दुर्व्यवहार करते हैं। उन्हें गालियां देते हैं। बैंक के अंदर आम लोगों को बैठने की जगह नहीं देते हैं। इंतजार के लिए बाहर जमीन पर बैठना उपभोक्ताओं की मजबूरी है।

प्रताड़ित करते हैं

नाम न छापने की शर्त पर कई उपभोक्ताओं ने बताया, ये दोनों कर्मचारी बिगड़ैल और उग्र स्वभाव के हैं। ये स्थानीय और उच्च जाति का होने का फायदा उठाते हैं। बैंक में आने वाले अनपढ़ और कम पढ़े-लिखे लोगों के साथ ज्यादती करते हैं। उन्हें बार-बार बेइज्जत करते हैं। कुर्सियां खाली रहती हैं, फिर भी लोगों को उस पर बैठने नहीं देते। विरोध करने पर डराते-धमकाते हैं।

बैंक रजिस्टर में लिखा है

दोनों कर्मचारियों को जानने वाले इंडियन बैंक के आसपास स्थित अन्य बैंक के कर्मियों का भी कहना है कि ये दोनों जानबूझकर लोगों को प्रताड़ित करते हैं। बैंक में आने वालों के साथ अमर्यादित व्यवहार करते हैं। अपनी ऊंची जान-पहचान और स्थानीय होने का रौब दिखाते हुए मनमानी करते हैं। बड़ी बात यह है कि तमाम शिकायतों के बावजूद अब तक बैंक प्रबंधन इन दोनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सका है। महिला पुलिसकर्मी ने पूरा घटनाक्रम बैंक रजिस्टर में लिखा है। देखना है, आगे क्या एक्शन होता है।

Related posts

सीएम योगी ने 11000 लाभार्थियों के खाते में भेजी धनराशि : स्ट्रीट वेंडर्स से गुंडा टैक्स की वसूली पर दिया बड़ा बयान

Sunil Kumar Rai

हाटा में दर्दनाक हादसा : महुआडीह क्षेत्र के 3 युवकों को ट्रक ने रौंदा, 2 की मौके पर मौत, तीसरे की हालत नाजुक

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA BREAKING : देवरिया में 15 अगस्त तक धारा 144 लागू, जानें क्या करने पर रहेगा प्रतिबंध

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम ने पंचायत सचिव पर कार्रवाई का दिया आदेश, निरीक्षण में मिलीं तमाम खामियां

Sunil Kumar Rai

यूपी के हर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी एयर इंडिया : गांव-गांव में 5G पहुंचाएगा रिलायंस, मुंबई में छाए सीएम योगी

Harindra Kumar Rai

Chess Olympiad Torch Relay 2022 : सीएम योगी ने मशाल का लखनऊ में किया स्वागत, यूपी के इन जनपदों से गुजरेगी

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!