खबरेंदेवरिया

जिलाधिकारी ने पथरदेवा राजकीय महाविद्यालय का किया निरीक्षण : डेडलाइन में काम पूरा करने का दिया आदेश

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बीते दिन पथरदेवा स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में दो निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

राजकीय डिग्री कॉलेज में अल्पसंख्यक विभाग द्वारा कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के माध्यम से 5.87 करोड रुपए की लागत से 5 लेक्चर हॉल व एक कॉमन हॉल का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही 6.20 करोड़ रुपये की लागत से 100 बेड की क्षमता वाले हॉस्टल एवं बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण भी किया जा रहा है। मौके पर निर्माण कार्य होते मिला।

डीएम ने परियोजना के डीपीआर का गहन अवलोकन किया तथा स्वीकृत डिजाइन एवं निर्धारित मानक के सापेक्ष हो रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। निर्माणाधीन भवन के पिलर में कुछ स्थानों पर हनी कॉम्बिंग दिखाई दी, जिसे ग्राउटिंग कराकर ठीक कराने का निर्देश दिया।

निर्माण कार्य में प्रयोग किये जा रहे बालू की गुणवत्ता के विषय में पूछा तो बताया गया कि बालू सैंपल की लैब जांच कराई गई है। डीएम ने उक्त रिपोर्ट तलब की। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण परियोजना अपने निर्धारित समय अवधि जून 2024 में प्रत्येक दशा में पूर्ण हो जानी चाहिए। निर्माण कार्य की गुणवत्ता में निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

5-6 सितंबर को राजस्व न्यायालयों का कार्य रहेगा बाधित : सीआरओ
मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय ने बताया कि राज्य विधिक परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा किये गए आह्वान के दृष्टिगत 5 एवं 6 सितंबर को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। ऐसी दशा में जनपद के दूर दराज के क्षेत्रों से विभिन्न राजस्व न्यायालयों में लंबित मुकदमों के सुनवाई के लिए आने वाले आमजन को असुविधा होगी और उनका धन एवं समय दोनों व्यर्थ होगा।

मुख्य राजस्व अधिकारी ने जनपदवासियों से अनुरोध किया है कि दिनांक 5 एवं 6 सितंबर को न्यायिक कार्य बाधित रहने के दृष्टिगत लोग कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राजस्व एवं चकबंदी न्यायालयों में न आएं। इसके बाद की तिथियों में अपने अधिवक्ता से जानकारी प्राप्त करके ही आएं।

Related posts

NEET Result 2022 : देवरिया के आयुष ने नीट परीक्षा में बढ़ाया जिले का मान, पूर्वांचल में बनाया स्थान

Abhishek Kumar Rai

शामपुर ग्राम चौपाल में डीएम एपी सिंह ने बताए आधुनिक खेती के तरीके : श्रीअन्न की उपज पर दिया जोर, 14 ग्रामीणों ने गिनाईं समस्याएं

Rajeev Singh

मानसिक निराश्रितों का भी संरक्षण कर रही योगी सरकार : यूपी की 13 स्वैच्छिक संस्थाओं को पहली किस्त जारी

Sunil Kumar Rai

DEORIA : 19 जुलाई तक सभी योनजाओं की फाइलें निस्तारित करेंगे बैंक, इतने आवेदन अटके

Sunil Kumar Rai

डीएम जेपी सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने मनाई देव दीपावली : हजारों दियों से जगमग हुआ आरती घाट, देखें VIDEO

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया-हाटा और गोरखपुर समेत चौड़ी होंगी दो दर्जन सड़कें, मास्टर प्लान से बदलेगी जिले की सूरत

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!