खबरेंदेवरिया

रोग के लिहाज से देवरिया के 23 गांव संवेदनशील : डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा, 1 अप्रैल से शुरू होगा…

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने आगामी 1 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की देर सायं धनवंतरि सभागार में तैयारियों के गहन समीक्षा की।

उन्होंने सभी विभागों को अंतर-विभागीय समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम में बदलाव के साथ वेक्टर जनित रोग बढ़ जाते हैं, ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

जिलाधिकारी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में कुल 12 विभाग सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहे हैं। सभी विभाग माइक्रोप्लान का अनुपालन सुनिश्चित करें। इस अभियान में आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ये सभी घर-घर जाकर लोगों को वेक्टर जनित बीमारियों के बारे में जागरूक करें। मच्छर जनित बीमारियों के लक्षण दिखने पर तत्काल निकटवर्ती स्वास्थ्य केन्द्र पर जांच कराने के लिए प्रेरित करें।

जनपद में 158 ग्राम पंचायतों में कुल 303 पशुपालकों द्वारा सुअर पालन किया जा रहा है। इन सुअरबाड़ों की विशेष निगरानी की जाए। संचारी रोग की दृष्टि से जनपद में कुल 23 संवेदनशील गांव चिन्हित किये गए हैं। इनमें से 18 ग्रामीण क्षेत्रों में एवं पांच नगर क्षेत्रों में शामिल हैं। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई हेतु विशेष अभियान चलाने एवं नियमित रूप से रोस्टर बनाकर फॉगिंग करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

1 अप्रैल को गौरी बाजार ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय, इंदुपुर में अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। जिलाधिकारी ने नागरिकों से भी अनुरोध किया कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। 2 साल तक के बच्चों को जेई के टीके नियमित टीकाकरण सत्र में अवश्य लगवाएं। घरों के आसपास साफ-सफाई रखे। पूरी बाँह के कमीज पहने। स्वच्छ पेयजल का प्रयोग करें एवं घर के आसपास जलजमाव ना होने दें। साबुन से हाथ धोने और रोजाना स्नान कर स्वच्छ रहे।

दिमागी बुखार के बारे में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001805145 पर भी संपर्क किया जा सकता है। समीक्षा बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ राजेश बरनवाल, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीपीओ कृष्ण कांत राय, सीवीओ डॉ अरविंद कुमार वैश्य सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

जल्द होगा सलेमपुर बस स्टैंड का शिलान्यास : खुखुंदू बनेगा ब्लॉक, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

Sunil Kumar Rai

UP News : देवरिया, कुशीनगर समेत 39 जिलों के 1.39 लाख किसानों के लिए करोड़ों रुपए जारी, सीएम बोले- मदद में देर न हो

Sunil Kumar Rai

BIG BREAKING : देवरिया के 111 गांवों में शौचालय निर्माण में हुआ घोटाला, 19 ग्राम पंचायत और 44 ग्राम विकास अधिकारी पर लटकी तलवार, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

जानें क्यों अखिलेश यादव ने किया मंडल कमीशन का जिक्र : एमके स्टालिन की इस पहल को बताया खास

Sunil Kumar Rai

यूपी : श्रीराम मन्दिर में लगेंगे भरतपुर के इस इलाके के नक्काशीदार पत्थर, 4 आईआईटी और 5 संस्थानों ने तैयार किया डिजाइन

Sunil Kumar Rai

Lumpy skin disease : देवरिया में पशुओं के मेले पर रोक, लम्पी स्किन रोग से बचाव के लिए प्रशासन ने किए ये उपाय, जानें संक्रमण के लक्षण

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!