खबरेंदेवरिया

संपूर्ण समाधान दिवस : रुद्रपुर में कैंप लगाकर 76 दिव्यांगजनों को मिला प्रमाण पत्र, 3 दर्जन यूडीआईडी जनरेट

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देशानुसार शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर रुद्रपुर तहसील में दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के लिए विशेष कैम्प का आयोजन हुआ। इसमें 76 दिव्यांगता  प्रमाणपत्र तथा 37 यूनिक डिसेबिलिटी आइडेंटिटी कार्ड (यूडीआईडी) जनरेट कर मौके पर वितरित किये गए।

मेडिकल बोर्ड मौजूद था      

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह तथा पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma IPS) ने आज प्रातः इस विशेष कैम्प का उद्घाटन किया। कैम्प में एसीएमओ डॉ सती राम यादव के नेतृत्व में डॉ शुभलाल, डॉ इकबाल, डॉ तैय्यब अली, डॉ इनायत अली की सदस्यता वाला मेडिकल बोर्ड मौजूद था।

76 लोगों का प्रमाणपत्र बनाया गया

मेडिकल बोर्ड के जांचोपरांत 76 लोगों का प्रमाणपत्र बनाया गया। जिन लोगों के प्रमाणपत्र बने हैं, उनमें वसुदेव लाल, राम प्रकाश, राम बहाल, हरिहर निषाद, सोनम यादव, पूनम, रोहित, राजेश कुमार गौतम, मनीष, रेखा कुमारी, कंचन, सलीम इत्यादि शामिल हैं।

पहल की सराहना की

मौके पर प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने जिलाधिकारी के इस पहल की सराहना की और कहा कि यूडीआईडी कार्ड और दिव्यांगता का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए अब उन्हें अनावश्यक सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। जिला मुख्यालय भी नहीं जाना पड़ता, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है। जिलाधिकारी की इस नई पहल के बाद दिव्यांगजनों को राहत मिली है।

विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए डीएम की अध्यक्षता वाले समस्त संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगजनों के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में यूडीआईडी के साथ मेडिकल बोर्ड प्रमाणपत्र भी मौके पर प्रदान करेगा।

लाभ उठाने का अनुरोध किया

उन्होंने समस्त दिव्यांगजनों से इस कैम्प का लाभ उठाने का अनुरोध किया। इस दौरान जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी कृष्ण कांत राय, श्यामकरण गुप्ता, विशाल चौधरी सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

यूपी के किसानों को पराली जलाने से मिलेगी मुक्ति : योगी सरकार के इस फैसले से बढ़ेगी कृषकों की आय, ग्रामीण क्षेत्र में होगा निवेश

Sunil Kumar Rai

विश्व टीबी दिवस पर देवरिया में हुए विविध कार्यक्रम : डीएम ने दिया ये मंत्र, इन्हें किया सम्मानित

Swapnil Yadav

World Population Day 2022 : सीएम योगी ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता पर दिया जोर, विभागों को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

रविंद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर देवरिया भाजपा ने दी श्रद्धांजलि : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बच्चों को खिलाई खीर, किसानों को बांटा…

Sunil Kumar Rai

सावन के पहले सोमवार को दिखी यूपी सरकार के बेहतर प्रबंधन की झलक : प्रदेश के सभी प्रमुख शिवालयों पर रही खास तैयारी

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में शुरू हुई हल्दी की प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग: किसानों में उत्साह, प्रशासन करेगा हर तरह से मदद

Rajeev Singh
error: Content is protected !!