खबरेंदेवरिया

कलियुग में मोक्ष प्राप्ति का योग साधन एक मात्र श्रीमदभागवत पुराण है : पंडित राघवेंद्र शास्त्री

Deoria News : जनपद के सलेमपुर के टीचर कालोनी मे चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस केरल से पधारे परम्पूज्य पं. राघवेंद्र शास्त्री ने कहा कि कलियुग में मोक्ष प्राप्ति का योग साधन एक मात्र श्रीमदभागवत पुराण ही है।

श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य के जीवन में व्याप्त अंधकार दूर कर प्रकाशमान बनाकर अपने इष्ट से मिलने का मार्ग प्रशस्त करती है। शास्त्री जी ने यह भी बताया कि श्रीमद्भागवत ही एकमात्र ऐसा ग्रंथ है जो मनुष्य को लोभ, मोह, माया के जाल से मुक्त कर भगवान की ओर ले जाता है।

जब मनुष्य भगवान की ओर आकर्षित हो जाता है तो महापुराण का श्रवण मात्र से अनेक जन्म का पाप नष्ट हो जाता है। श्रीमद भागवतमहापुराण स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ही है। ये पुराण समस्त पुराणों का तिलक है। तीर्थो का राजा प्रयाग,तीर्थो के गुरु पुष्कर एवम पुराणों का तिलक श्रीमदभागवत है।

इस अवसर पर त्रियुगी नारायण पाण्डेय, अजय कुमार पाण्डेय, नित्यप्रकाश पाण्डेय, रूपेश पांडेय, अभिषेक जायसवाल, अजय दूबे वत्स, अशोक तिवारी, गंगेश पांडेय, भोला बाबा आदि मौजूद रहे।

Related posts

मलिन बस्ती के बच्चों को मिलेगा गिफ्ट : भारत विकास परिषद देवरिया की बैठक में बनी सहमति, आयोजित होगी प्रतियोगिता

Abhishek Kumar Rai

सोहसा गांव में जुटे सैकड़ों किसान : गन्ना गोष्ठी में अधिकारियों ने बताए आय बढ़ाने के उपाय

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : देवरिया में किशोर से कुकर्म करते सिपाही को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा, केस दर्ज

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी के 5 लाख किसानों को मिलेगा मुआवजा, योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : लापरवाही बरतने पर तहसीलदार रुद्रपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि, डीएम ने 4 सीआरओ से मांगा जवाब

Sunil Kumar Rai

दु:खद : देवरिया में पंखे के कुंडे से लटका मिला सिपाही का शव

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!