खबरेंदेवरिया

Dhanteras 2022 : धनतेरस पर मानव स्थली पब्लिक स्कूल में हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं, विजेता टीमों को मिला पुरस्कार

Deoria News : देवरिया जिले के सलेमपुर नगर के सोहनाग रोड स्थित मानव स्थली पब्लिक स्कूल (Manav Sthali Public School) में भगवान धन्वंतरि दिवस (धनतेरस) के अवसर पर विद्यालय के बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें फैंसी ड्रेस, दीप एवं मटका रंगो, रंगोली प्रतियोगिता प्रमुख रही। विद्यालय के सभी बच्चों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में तेजस भारद्वाज, सिद्धांत सिंह, विश्वास प्रताप सिंह, तेजस मिश्रा, अंशु, आशी मिश्रा, ऐश्वर्य सिंह और आदर्श गिरी को पुरस्कृत किया गया। दीप एवं मटका रंगो प्रतियोगिता में येलो हाउस को प्रथम पुरस्कर, ब्लू हाउस को द्वितीय पुरस्कार, ग्रीन हाउस को तृतीय पुरस्कार तथा रेड हाउस को चतुर्थ पुरस्कार दिया गया।

रंगोली प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में ब्लू हाउस को प्रथम पुरस्कार, येलो हाउस को द्वितीय पुरस्कार, ग्रीन हाउस को तृतीय पुरस्कार तथा रेड हाउस को चतुर्थ पुरस्कार दिया गया। रंगोली प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ग्रीन हाउस को प्रथम पुरस्कार, येलो हाउस को द्वितीय पुरस्कार, रेड हाउस को तृतीय पुरस्कार तथा ब्लू हाउस को चतुर्थ पुरस्कार दिया गया।

विद्यालय के निदेशक संजीव दुबे तथा विद्यालय की प्रबंधक रेणु दुबे ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर रामब्यास सिंह यादव, पूनम श्रीवास्तव, स्वस्तिका त्रिपाठी, अंकिता सिंह, दीक्षा मिश्रा, रामनारायण यादव, मुक्तिनाथ पाण्डेय, माया सिंह, राहुल सिंह, वसीम जफर, पिंकी यादव, रत्नप्रिया मिश्रा, रोहित गोंड आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Related posts

जिलाधिकारी ने किया डेंगू वार्ड का निरीक्षण : जिला अस्पताल में मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा, निवासियों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

खास खबर : 5 साल में दोगुना हुआ यूपी का बजट, इन क्षेत्रों से हुई रिकॉर्ड इनकम, पढ़ें आंकड़ें

Sunil Kumar Rai

Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की, कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai

Syama Prasad Mukherjee Birth Anniversary : स्वतंत्र देव सिंह ने देव भूमि को किया नमन, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला

Harindra Kumar Rai

सुविधा : गोरखपुर में मिलेगी पेट-सीटी स्कैन की वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी, सीएम योगी ने सेंटर का किया उद्घाटन, जानें क्या कहा

Harindra Kumar Rai

जिला पोषण समिति की बैठक : बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए बनी योजना, गांवों में लाभार्थियों से होगा वितरण का सत्यापन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!