खबरेंदेवरिया

Nagar Panchayat Election 2022 : बीजेपी हर वार्ड में रन फॉर यूनिटी से जोड़ेगी मतदाता, प्रभारी बोले-एकतरफा विजय हासिल करेगी पार्टी

Deoria / Salempur News : भाजपा सलेमपुर ने नगर पंचायत चुनाव को लेकर बूथ स्तरीय बैठक का आयोजन डाक बंगला में किया। इसमें नगर पंचायत चुनाव जीतने को लेकर स्तर पर रणनीति बनाई गई तथा कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

नगर पंचायत चुनाव प्रभारी रामदास मिश्र तथा नगर पंचायत चुनाव संयोजक रविशंकर मिश्र ने नगर पंचायत के 28 बूथों पर बूथ प्रमुख एवं हर बूथ पर बैठक लेने के लिए बूथ प्रभारी नियुक्त किए। हर वार्ड में तीन-तीन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है। बूथ अध्यक्ष व संयोजक 30 अक्टूबर तक हर बूथ में बैठक करेंगे।

चुनाव जीतने के लिए पन्ना प्रमुख बनाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हर वार्ड में रन फॉर यूनिटी (Run For Unity) कार्यक्रम का आयोजन करना है। 6 दिसम्बर को अंबेडकर जयंती हर बूथ पर मनाया जाएगा।

बैठक का संचालन अशोक तिवारी ने किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कन्हैया जायसवाल, अशोक पांडेय, अभिषेक जायसवाल, बृजेश उपाध्याय, अजय दूबे वत्स, त्रिवेणी गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, विनय पांडेय, भोला बाबा, उमाकांत मिश्र, अजय गौतम, इन्द्रजित मौर्य, अवधेश मद्देशिया, पिंटू तिवारी, छोटेलाल गुप्ता, छेदी जायसवाल, अनूप उपाध्याय, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

Cabinet Decision : UP Board के 56 लाख छात्रों से जुड़े फैसले को कैबिनेट की स्वीकृति, पीएम मोदी का जताया आभार

Abhishek Kumar Rai

Rojgar Mela : देवरिया के पड़ोसी जिले में आयोजित होगा बड़ा रोजगार मेला, सीएम योगी ने दिए आदेश, हजारों को मिलेगी नौकरी

Sunil Kumar Rai

पराली जलाते पकड़े गए 3 किसानों पर जुर्माना : देवरिया प्रशासन ने बिना एसएमएस 2 हार्वेस्टर सीज किया, मालिकों को दी ये चेतावनी

Sunil Kumar Rai

आरडीएसएस से सुधरेगी यूपी की विद्युत व्यवस्था : योगी सरकार ने हानि कम करने का खोजा नायाब तरीका

Swapnil Yadav

Deoria News : नेहरू युवा केंद्र ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मनाया जन्मदिन, जानें किसने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

गोरखपुरवासियों के लिए 2 दिन रहेंगे बेहद खास : सीएम देंगे 4 लेन सड़कों की सौगात, खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे उत्साह

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!