खबरेंदेवरिया

भाजपा ने चलाया बूथ विजय अभियान : प्रचंड बहुमत से सलेमपुर में जीतेगी पार्टी, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश ने किया दावा

Deoria News : भाजपा सलेमपुर मण्डल ने नगर पंचायत सलेमपुर के सलाहाबाद वार्ड नम्बर में बूथ विजय अभियान के तहत निवासियों से मुलाकात कर उनको सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

पार्टी जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा विजय बूथ अभियान के माध्यम से संगठन बूथ अध्यक्षों तथा उनकी कमेटी को और मजबूत करेगी। साथ ही सशक्त बूथ कमेटी के माध्यम से नगर पंचायत सलेमपुर में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा विजय का पताका लहरायेगी।

चुनाव प्रभारी रामदास मिश्र ने कहा कि भाजपा ने जनसंपर्क अभियान चलाया है। अभियान के जरिए प्रत्येक बूथों के घरों तक जनसम्पर्क कर पार्टी की नीतियों को बताया जा रहा है।

चुनाव संयोजक रविशंकर मिश्र ने बताया कि भाजपा जनसम्पर्क अभियान को गति प्रदान कर हर बूथों को जीतने का काम करेगी। जनसम्पर्क अभियान में कार्यकर्ता खूब नारे लगा कर दम भरते दिखाई दे रहे हैं। मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने कहा कि इस बार सलेमपुर नगर पंचायत में भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

इस अवसर पर जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल, त्रिवेणी गुप्ता, विनय पांडेय, शेषनाथ भाई, अशोक तिवारी, अनूप उपाध्याय, अनूप मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Related posts

देवरिया में होगी डेढ़ लाख मीट्रिक टन धान की खरीद : डीएम ने केंद्र प्रभारियों संग की बैठक, इन सेंटर पर होगा क्रय

Rajeev Singh

BIG NEWS : भाजपा ने नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय संसदीय बोर्ड से बाहर किया, इन चेहरों को दिया मौका

Abhishek Kumar Rai

योगी सरकार ने ‘हर खेत को पानी’ योजना में सब्सिडी बढ़ाई : जानें अब किसानों को कितना करना होगा भुगतान

Harindra Kumar Rai

Deoria News : अगस्त से हर दूसरे और चौथे बुधवार को लगेगा केसीसी कैंप, सभी कृषकों का बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड

Abhishek Kumar Rai

रेडक्रास सोसाइटी देवरिया की पहल : दृष्टि बाधित को दिलाई सेंसर वाली छड़ी, सामने अवरोध आने पर करेगी सतर्क

Swapnil Yadav

बदहाल पार्क और खस्ताहाल सड़कों से परेशान ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी : प्राधिकरण से की ये मांग

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!