खबरेंदेवरिया

पूर्व एमपी हरिकेवल प्रसाद की पुण्यतिथि : कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद दिनेश लाल यादव और देवरिया के जनप्रतिनिधियों संग डीएम-एसपी ने दी श्रद्धांजलि

Salempur news : सलेमपुर के बापू इंटर कॉलेज में पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद (Hari Kewal Prasad Kushwaha) की दसवीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) ने सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सांस्कृतिक मोर्चा के जिला संयोजक सुनील यादव स्नेही ने सांस्कृतिक गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित किया।

कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि हरिकेवल प्रसाद जी के सपनों को साकार भाजपा सरकार कर रही है। अगर सलेमपुर में जमीन की व्यवस्था हो जाये, तो हरिकेवल प्रसाद के नाम से बस स्टैंड बनेगा। जहां से दिल्ली और लखनऊ तक बसें चलेंगी।

गरीबों के लिए संघर्ष किया

उन्होंने कहा कि देवरिया के लिए 25 नई बसें उपलब्ध कराई जा रही है। हरिकेवल जी के अधूरे कार्यों को साकार हम लोग मिल कर करेंगे। हरिकेवल प्रसाद का पूरा जीवन गांव, गरीब, किसान, दलित और वंचितों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सदन से लेकर सड़क तक गरीबों के हक के लिए संघर्ष किया। जो दूसरों के लिए संघर्ष करता और बलिदान देता है, वह पुरुष हमेशा पूजा जाता है। हरिकेवल के विचार, कार्य और संघर्षों का एक लंबी श्रृंखला है, जो लोगों में आज भी रचा बसा है।

सबके चहेते रहे

आजमगढ़ के सांसद और फ़िल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) ने अपने गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हरिकेवल प्रसाद गरीबों, असहायों की मदद में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते थे। यही कारण रहा कि वह सबके बीच लोकप्रिय रहे।

हमेशा अन्याय के खिलाफ रहे

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और देवरिया के मौजूदा सांसद रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi MP) ने कहा कि वह जमीन से जुड़े व्यक्ति थे, जो आम जनता के दुख-दर्द और अन्याय के विरुद्ध सदैव संघर्षशील रहे। उन्होंने सामाजिक कार्यों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। अपने सतत प्रयास से लोगों को जोड़कर वह दो बार विधायक और 4 बार सांसद रहे। उन्होंने बताया कि हमेशा से हरिकेवल प्रसाद के राजनीतिक कृत की प्रसन्नता होती रही है। उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Vijay Laxmi Gautam) ने कहा कि हरिकेवल प्रसाद लोकतंत्र में देवरिया के विभूति थे।

आभार जताया

कार्यक्रम के संयोजक सांसद रविन्द्र कुशवाहा (Ravindra Kushwaha MP) और जयनाथ कुशवाहा ने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आगंतुकों के प्रति आभार जाताया और मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्धजनों एवम मीडियाकर्मियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

प्रेरणा लेने की जरूरत है

अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष पं गिरीशचंद्र तिवारी ने पूर्व सांसद के जीवन को संघर्षपूर्ण बताते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गरीबों को पक्का मकान, बेहतर इलाज, अच्छी सड़कें हरिकेवल प्रसाद का सपना था, जिसे आज प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की सरकार साकार कर रही है। संचालन सन्तोष पटेल ने किया।

विधायकों ने किया संबोधित

कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, विधायक दीपक मिश्र उर्फ शाका, शलभ मणि त्रिपाठी, सुरेंद्र चौरसिया, सभाकुंवर कुशवाहा, केतकी सिंह, रतनलाल सिंह, छठु राम, पवन राय, बिंदा सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, जयप्रकाश साहू, महेन्द्र यादव, अमरेश सिंह बबलू, अमित सिंह बबलू, निर्मला गौतम, अभिषेक जायसवाल, ओमप्रकाश यादव आदि ने भी सम्बोधित किया।

डीएम-एसपी और पार्टी कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS), पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma IPS), अम्बिकेश पांडेय, रामदास मिश्र, निशिरंजन तिवारी, अजय दूबे वत्स, सत्यप्रकाश सिंह, अशोक कुशवाहा, बब्बन सिंह रघुवंशी, अशोक पांडेय, भोला सिंह, कन्हैया लाल जायसवाल, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अभय तिवारी, रामनयन सिंह, सत्यम कुशवाहा, भूपेंद्र सिंह, गंगा सिंह कुशवाहा, अवधेश यादव, अनिल ठाकुर, शेषनाथ भाई, शम्स परवेज, रविन्दर श्रीवास्तव, इंद्रजीत मौर्या, प्रयाग चौहान, त्रिवेणी गुप्ता, रणधीर गुप्ता, विनोद ठठेरा, संजय श्रीवास्तव, बृजेश कुशवाहा, पवन मिश्र, अशोक प्रजापति, अजय गौतम, अनूप उपाध्याय, नागेन्द्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related posts

देवरिया : पुलिस ने सपा प्रत्याशी पिंटू समेत 11 के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया, समाजवादी नेता ने बताया साजिश

Abhishek Kumar Rai

JEE Main Exam : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जेईई मेंन परीक्षा की तिथियां बदलीं, अब जून-जुलाई में होगा एग्जाम

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : अब प्राथमिक विद्यालयों में चलेगी आंगनवाड़ी वाली क्लास, लापरवाह 4 सीडीपीओ से जवाब तलब

Sunil Kumar Rai

देवरिया में तमंचे पर डिस्को : अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा, महुआडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sunil Kumar Rai

यूपी नगर पालिका परिषद चुनाव की आरक्षण लिस्ट जारी : जानें गोरखपुर मंडल सहित सभी सीटों का हाल

Swapnil Yadav

सिरजम देई में लगी सीडीओ की ग्राम चौपाल : मिलीं तमाम कमियां, लापरवाह कर्मियों पर हुआ एक्शन

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!