खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : आत्महत्या के इरादे से देवरिया में गंडक नदी में कूदा युवक, तलाश जारी

Deoria News : देवरिया में एक युवक ने आज पुल से नदी में छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कराया, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चला था। पुलिस ने इस बारे में परिजनों को सूचित कर दिया है।

सुसाइड प्वाइंट बन रहा पुल
दरअसल सलेमपुर से मैरवा जाने वाली मार्ग पर नदावर घाट का पक्का पुल सुसाइड प्वाइंट बनता जा रहा है। आज शनिवार को सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के चकबंदी उर्फ बिगही गांव निवासी एक नौजवान ने पुल पर से नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया।

गंडक नदी में कूद गया
जानकारी के अनुसार रामू चौहान (25 वर्ष) पुत्र परवल चौहान शनिवार को सायकिल से नदावर पुल पहुंचा और सायकिल खड़ा कर पुल से गंडक नदी में छलांग लगा दी। इस बात की जानकारी लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी में कूदे युवक की देर शाम तक तलाश कराई । लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

परिवार में मातम
पुलिस ने परिजनों को इस आत्मघाती कदम की जानकारी दे दी है। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। हालांकि यह अब तक साफ नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या के इरादे से नदी में छलांग क्यों लगाई।

Related posts

यूपी में 100 करोड़ से शुरू होगी आकांक्षी नगर योजना : इन 16 पैरामीटर्स पर होगा चयन

Satyendra Kr Vishwakarma

Pallavi Dey death : लोकप्रिय अभिनेत्री पल्लवी डे का शव पंखे से लटका मिला, पुलिस ने जताई ये आशंका

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे शुरू, टीमों के पहुंचने से मचा हड़कंप, मिली ये गड़बड़ी

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : महिला से सरेराह लूटपाट करने वाले दो लुटेरों को महुआडीह पुलिस ने पकड़ा, भेजे गए जेल

Sunil Kumar Rai

Scholarship Application : छात्रवृत्ति के लिए जारी हुआ टाइम टेबल, शैक्षणिक संस्थानों को पूरी करनी होगी यह प्रक्रिया, जानें

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : देवरिया में रेप के आरोपी जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!