खबरेंदेवरिया

देवरिया : 6 अगस्त को कैंप में बनेगा दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र और आईडी, कृत्रिम अंग के लिए किए जाएंगे चिन्हित

Deoria News : देवरिया के जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण कान्त राय ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को अवगत कराया है कि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में 6 अगस्त को तहसील सलेमपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम कैम्प लगाकर दिव्यांगजनों का दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी (दिव्यांग पहचान पत्र) कार्ड मौके पर ही निर्गत करेगी।

चिन्हित किया जाएगा

साथ ही दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के माध्यम से कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत ऐसे दिव्यांगजन जिनको 3 साल में कोई उपकरण प्राप्त न हुए हो उनको उपकरण (ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की मशीन, स्मार्ट केन, लेप्रोसी किट आदि) उपलब्ध कराये जाने के लिए मौके पर ही चिन्हांकन किया जायेगा।

साथ लाएं ये पेपर

दिव्यांगजन अपने साथ आधार कार्ड, दो फोटो, आय प्रमाण पत्र (प्रधान से निर्गत भी मान्य) एवं जिनका दिव्यांग प्रमाण पत्र बना हो, उसकी फोटो कॉपी साथ में जरूर लाएं।

Related posts

खास खबर : 88000 ऋषियों की तपोस्थली नैमिषारण्य के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा और इलेक्ट्रिक बसें, पढ़ें सीएम का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 43 कर्मियों पर दर्ज होगी एफआईआर : इस वजह से डीएम ने लिया एक्शन, पढ़ें सभी नाम

Sunil Kumar Rai

यूपी : श्रीराम मन्दिर में लगेंगे भरतपुर के इस इलाके के नक्काशीदार पत्थर, 4 आईआईटी और 5 संस्थानों ने तैयार किया डिजाइन

Sunil Kumar Rai

कृषि यंत्रों की बुकिंग शुरू : इस आधार पर होगा चयन, ये किसान लाभ से रहेंगे वंचित

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : भाजपा ने नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय संसदीय बोर्ड से बाहर किया, इन चेहरों को दिया मौका

Abhishek Kumar Rai

Uttar Pradesh Matribhumi Yojana : पूर्वजों के नाम से कराएं सार्वजनिक कार्य, लागत में हिस्सेदारी देगी योगी सरकार और लगाएगी शिलापट्ट, पढ़ें पूरी स्कीम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!