खबरेंदेवरिया

तैयारी : नगर निकाय चुनाव दमदारी से लड़ेगी भाजपा, पार्टी के एससी आयोग के सदस्य शेषनाथ आचार्य ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Deoria news : उत्तर प्रदेश सरकार में अनुसूचित जाति वर्ग आयोग के सदस्य शेषनाथ आचार्य ने सलेमपुर स्थित कैम्प कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा का अपना बड़ा व मजबूत संगठन है।

परिसीमन से बढ़ सकते हैं वार्ड

भाजपा नेता ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव होंगे। इसमें कार्यकर्ताओं को टिकट देकर जोश भरा जाएगा। उत्तर प्रदेश में नगर निकायों का कार्यकाल नवंबर में पूरा होगा। नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों का नए सिरे से परिसीमन कराया जा रहा है। इससे वार्डों की संख्या बढ़ सकती है।

दमदारी से लड़ेंगे चुनाव

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का अपना बड़ा व मजबूत संगठन है। मेयर, चेयरमैन और नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव दमदारी से लड़ा जाएगा। हर वार्ड से प्रत्याशी उतारे जाएंगे। ज्यादा से ज्यादा सदस्यों के साथ नगर निकायों में मजबूत सरकार बनाई जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पांडेय ने कहा कि भाजपा का नगर पंचायत अध्यक्ष होने से ही नगर का विकास सम्भव है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर जिलामंत्री भाजपा अभिषेक जायसवाल, विनय पांडेय, अजय गौतम, पुनीत यादव, मनीष मिश्र, गोपाल, अशोक सिंह, आशुतोष तिवारी, पवन यादव आदि उपस्थित रहे।

Related posts

सोमवार को देवरिया आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और सीएम योगी : सड़क परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

Rajeev Singh

देवरिया में दम तोड़ रही यह योजना : नाराज सीडीओ ने सचिवों पर की कार्रवाई, अन्य को चेतावनी

Swapnil Yadav

तैयारी : देवरिया में आयोजित होगा अमृत योग सप्ताह, 5 लाख लोग करेंगे योग

Harindra Kumar Rai

BREAKING : डॉ विमल कुमार बैसवार बने देवरिया के नए सीएमओ, शासन ने बड़े स्तर पर फेरबदल किया, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

उसरा बाजार में सड़क का जायजा लेने पहुंचे सीडीओ : मॉनिटरिंग करने वाले दो अफसर मिले गायब, हुई कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : यूपी की 58 हजार ग्राम पंचायतों में लोगों को मिलेगा मुफ्त हाई स्पीड इंटरनेट, मगर रहेगी एक बाध्यता, जानें

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!