खबरेंदेवरिया

Deoria news : देवरिया भाजपा किसान मोर्चा ने कृषकों के लिए लगाया मुफ्त मेडिकल कैंप, किया पौधारोपण

Deoria news : विधानसभा सलेमपुर के डुमवलिया में भाजपा किसान मोर्चा देवरिया के वर्तमान कार्यकारिणी के एक वर्ष पूरे होने पर एक साल बेमिसाल उत्सव के अंतर्गत किसान परिवारों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, दवा वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री भाजपा अभिषेक जायसवाल ने शिविर का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि अजय दुबे वत्स एवम किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विनय तिवारी के साथ फीता काटकर किया।

भाजपा ने दिया सम्मान

जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार किसान के हितों के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद किसानों को अगर किसी ने जमीनी स्तर पर लाभ पहुंचाया है, तो वह भारतीय जनता पार्टी है।

देश के मान-सम्मान की रक्षा की

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सदा गरीब कल्याण के लिए एवं देश के मान-सम्मान की रक्षा के लिए कार्य किया। कोरोना काल में गरीबों को मुफ्त अनाज तथा आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत पूरे देशवासियों को मुफ्त में कोरोना का टीका उपलब्ध कराया। कोरोना काल के दौरान मोदी सरकार ने गरीबों के स्वास्थ्य, आवास एवं भोजन की व्यवस्था की। उज्जवला योजना के अंतर्गत गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया। स्वच्छता में उन्होंने पूरे देश में शौचालय का निर्माण करवाया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अजय दूबे वत्स ने किसान मोर्चा के आयोजित कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विनय तिवारी ने किया। शिविर में अंकित तिवारी, डॉ एसए अली, सत्य प्रकाश यादव, सविता देवी, एस कुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts

यूपी के इस जिले ने 11880 कन्याओं का पूजन कर रचा इतिहास : जीरो वेस्ट इवेंट के साथ स्वच्छ त्योहार की नई परम्परा की हुई शुरुआत

Satyendra Kr Vishwakarma

बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए टास्क फोर्स की हुई बैठक : डीएम एपी सिंह ने दिए ये आदेश

Rajeev Singh

UP News : देवरिया, कुशीनगर समेत 39 जिलों के 1.39 लाख किसानों के लिए करोड़ों रुपए जारी, सीएम बोले- मदद में देर न हो

Sunil Kumar Rai

प्रदेश के 12 जिलों में सीएचसी का होगा कायाकल्प : यूपी सरकार ने जारी की करोड़ों की धनराशि

Sunil Kumar Rai

देवरिया के इस तटबंध पर रहेगी विशेष निगरानी : डीएम ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां देखीं, दिए ये आदेश

Rajeev Singh

किसान गौ-आधारित खेती के जरिए पहले वर्ष से अच्छी आमदनी ले सकते हैं : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!