खबरेंदेवरिया

देवरिया : बरनवाल वैश्य समाज के नए पदाधिकारियों का हुआ सम्मान, जिलाध्यक्ष ने किया प्रेरित

Deoria News : उत्तर प्रदेश बरनवाल वैश्य महासभा की तरफ से गठित जिला कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम नगर के गोकुल मैरिज हॉल में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार बरनवाल ने कहा कि बरनवाल वैश्य समाज के विकास के लिए पर हर प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर बरनवाल सेवा समिति सलेमपुर के मंत्री ने जिलाध्यक्ष सुनील कुमार बरनवाल (गौरी बाजार) को स्मृति चिन्ह भेंट किया। 

प्रेरित किया जाएगा

अपने सम्बोधन में सुनील कुमार बरनवाल ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए जो भी कार्य करना पड़े, पूरी निष्ठा से किया जाएगा। संगठन समाज के सबसे निचले पायदान पर बैठे व्यक्ति को समाज के साथ-साथ चलने के लिए प्रेरित करने का कार्य करेगा। जिला कार्यकारिणी के माध्यम से उत्तर प्रदेश बरनवाल वैश्य महासभा के योजनाओं का लाभ गांव एवं नगर में बैठे व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश बरनवाल संयुक्त मंत्री संजय वर्मा, प्रदेश मंत्री जयप्रकाश, जिले से डॉ मनोज, कृष्णा, भावेश,  विनय, आंचल, अनुराग, नीतू,  जिले के बरनवाल सेवा समिति के अध्यक्ष मंत्री तथा कोषाध्यक्ष ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन श्याम दास कोषाध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल भी मौजूद रहे।

Related posts

यूपी : फाइलों का तुरंत होगा निस्तारण, नोडल अफसर सीएम योगी को सौंपेंगे रिपोर्ट

Abhishek Kumar Rai

G20 विवाद : दक्षिण अफ्रीका ने जूनियर अमेरिकी अधिकारी से हैंडओवर ठुकराया

Kajal Singh

‘कोहिनूर भारत को लौटा देना चाहिए’ : जानें क्यों भारतीय मूल की नरिंदर कौर ने ये कहा

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : यूपी में किसानों को तत्काल मिलेगा विद्युत कनेक्शन, सीएम योगी का आदेश- रात में न हो कटौती

Sunil Kumar Rai

मिलिए सीएम योगी के शहर गोरखपुर के झाड़ू बाबा से : गोरखनाथ मंदिर से मिली सफाई की प्रेरणा, पत्नी ने दिखाई राह

Abhishek Kumar Rai

इंडियन रेड क्रास सोसाइटी देवरिया ने नर्सेज को किया सम्मानित : उप सभापति ने दिलाया ये भरोसा

Rajeev Singh
error: Content is protected !!