खबरेंदेवरिया

National Unity Day 2022 : बापू इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने नगर में निकाली रैली, अखंड भारत की ली शपथ

Deoria News : देवरिया के सलेमपुर में स्थित बापू इंटरमीडिएट कॉलेज (Bapu Inter College Salempur) में यूपी 52वीं बटालियन एनसीसी देवरिया के पंजीकृत 155 कैडेट्स ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti) के अवसर पर रन फ़ॉर यूनिटी (Run For Unity) के तहत मेन रोड पर झंडा लेकर दौड़ लगाई।

बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संदीप सिंह के निर्देशन और प्रधानाचार्य कैप्टन संतोष चौरसिया की अध्यक्षता में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर ओम नारायण तिवारी ने सभी कैडेट्स को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। 

इस अवसर पर सभी कैडेट्स ने प्रतिभाग लेकर देश की एकता एवं अखंडता के लिए प्रतिज्ञान लिया एवं राष्ट्र की एकता तथा सरदार पटेल के योगदान पर क्विज प्रतियोगिता में भाग लेकर सरदार पटेल जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर बटालियन के सूबेदार बलराज, हवलदार खिम थापा और सीनियर कैडेट रेशमा अंसारी, स्तुति यादव, रितेश यादव, जुली सिंह, रोहित गोंड राहुल, रोहित आदि ने रन फार यूनिटी का प्रबंधन बखूबी किया।

शिक्षकों में बीरेंद्र कुमार, संजय सिंह, स्वेता मद्धेशिया, ममता कुमारी, ईश्वर श्रीवास्तव, अनिल कुमार, रोशन कुमार, रवि सिंह, सुधीर कुमार, बालदेव यादव, दिग्विजय प्रजापति, विकास द्विवेदी, दिवाकर मिश्र और आशुतोष पांडेय ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।

Related posts

Lakhimpur Kheri Violence : एसआईटी ने संदिग्धों की फोटो जारी की, पहचान बताने पर यूपी पुलिस देगी पुरस्कार

Harindra Kumar Rai

तकनीक का पिछलग्गू न बनें, जनता से बेहतर संवाद के लिए फील्ड में रहें : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

एक्शन में सीडीओ : घटिया सामग्री मिलने पर तकनीकी सहायक पर कार्रवाई, दो को चेतावनी

Abhishek Kumar Rai

सीएचसी सलेमपुर का जल्द होगा कायाकल्प : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम बोलीं-जनता की सेवा मेरा परम कर्तव्य

Rajeev Singh

Gorakhpur Link Expressway 53 फीसदी से अधिक तैयार : अगले साल तक फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, चंद घंटों में होगा दिल्ली और काशी का सफर

Harindra Kumar Rai

BR Ambedkar Jayanti 2022: डॉ अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही योगी सरकार, बाबा साहेब की जयंती पर सीएम ने ऐसे किया याद

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!