खबरेंदेवरिया

Nagar Nikay Chunav 2022 : डीएम जेपी सिंह और एसपी ने बापू इंटर कॉलेज में परखीं तैयारियां, इन चुनावों में रहेंगे खास इंतजाम

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने मंगलवार को नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत सलेमपुर के बापू इंटर कॉलेज (Bapu Inter College Salempur) का निरीक्षण किया।

उन्होंने एसडीएम सलेमपुर को नामांकन स्थल, पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम के निर्धारण के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सलेमपुर, मझौलीराज, लार तथा भटनी के नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत प्रत्याशियों के नामांकन स्थल का निर्धारण करते समय चेयरमैन तथा वार्ड पार्षद के लिए अलग-अलग काउंटर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नामांकन स्थल पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा तथा संबंधित वार्ड एवं नगर निकाय की सूचना देने वाला बैनर अनिवार्य रूप से लगा होना चाहिए।

जिलाधिकारी ने पोलिंग पार्टी रवानी स्थल का निर्धारण करते समय बसों की पार्किंग एवं मतदान से जुड़ी सामग्रियों के भंडारण की पर्याप्त सुविधा को ध्यान में रखने का निर्देश दिया। इसी प्रकार मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम के निर्धारण में राज्य चुनाव आयोग के मानकों के अनुपालन का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल के लिए उचित स्थल का चयन करके साइट प्लान बना लिया जाए। इस दौरान एसडीएम अरुण कुमार, सीओ सलेमपुर, ईओ मझौलीराज समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

देवरिया में प्रभु श्रीराम पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया विवादित बयान : सांसद रविंद्र कुशवाहा ने सपा नेता को बताया…

Sunil Kumar Rai

यूपी के हर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी एयर इंडिया : गांव-गांव में 5G पहुंचाएगा रिलायंस, मुंबई में छाए सीएम योगी

Harindra Kumar Rai

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की विकास कार्यों की समीक्षा : विद्युत विभाग की लापरवाही पर जताई नाराजगी, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

उपलब्धि : किसान परिवार की अर्चना ने किया देवरिया का नाम रोशन, डिस्कस थ्रो में हासिल किया दूसरा स्थान

Abhishek Kumar Rai

एक्शन : देवरिया में आवास योजना में पिछड़े सभी बीडीओ का रुकेगा वेतन, पढ़ें ब्लॉकवार लिस्ट

Abhishek Kumar Rai

दिव्यांग सफाईकर्मी की पुत्री का सीएम योगी ने कराया अन्नप्राशन : पूरी हुई मन्नत, बिटिया को अपने हाथों से खिलाई खीर

Rajeev Singh
error: Content is protected !!