खबरेंदेवरिया

Deoria News : शुरू हुआ विद्यार्थी परिषद का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग, पदाधिकारियों ने ऐसे बढ़ाया उत्साह

Deoria News : “वर्तमान परिवेश में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad) के सभी कार्यकर्ताओं का उत्तरदायित्व है कि वह अपने माध्यम से पूरे देश को राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत करें।”

ये बातें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रान्त के देवनगर (सलेमपुर) में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सुषमा पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहीं। यह प्रशिक्षण वर्ग श्री बाबा रैनाथ ब्रह्मदेव महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों में राष्ट्रहित की भावना पैदा करना विद्यार्थी परिषद का प्रमुख उद्देश्य है।

राष्ट्र के प्रति समर्पित रहते हैं

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के देवनगर जनपद के जिला कार्यवाह वेदप्रकाश दुबे ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के सभी सदस्य मन, क्रम, वचन से राष्ट्र के प्रति समर्पित रहते हैं और वे समाज में ऐसा वातावरण तैयार करते हैं जो देश हित के काम आए। राष्ट्रीय पुनर्जागरण, राष्ट्रीय पुनर्निर्माण, राष्ट्रीय विचारधारा, प्राचीन सभ्यता व संस्कृति के बारे में जागरूक रहना परिषद के स्वयं सेवकों की विशेषता है।

ये रहे मौजूद

प्रशिक्षण वर्ग में जिला प्रचारक अखिलेश्वर, वरिष्ठ पत्रकार सरदार दिलावर सिंह, महाविद्यालय के प्रबंधक दीनदयाल मिश्रा, विभाग संगठन मंत्री मनीष राय ‘मानव’, जिला संगठन मंत्री अम्रत्य सुंदरम मिश्र, नगर अध्यक्ष अजय मिश्र, प्रांत संगठन मंत्री अनंत गौरव आदि सहित परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related posts

UP Board Result : जून के दूसरे हफ्ते में जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम, जानें माध्यमिक शिक्षा परिषद की पूरी तैयारी

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : समाधान दिवस में लेट और बिना स्वीकृति पहुंचे दो अधिकारी, डीएम ने वेतन रोका, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

UPPCS Pre Result 2022 : यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ, जल्द जारी होगी मुख्य परीक्षा की गाइडलाइंस

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी : गांवों में उद्योग लगाने का सुनहरा मौका, इन योजनाओं का उठाएं लाभ, जानें प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने वाल्मीकि जयन्ती की शुभकामनाएं दीं, कहा- रामायण ने राह दिखाई

Shweta Sharma

तैयारी : यूपी के 1 लाख 10 हजार से ज्यादा राजस्व गांवों को जोड़ेंगी परिवहन निगम की बसें, बस अड्डे एयरपोर्ट की तर्ज पर होंगे विकसित

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!