खबरेंदेवरिया

देवरिया के सभी मंदिरों में मनाया गया रामोत्सव : डीएम ने राम जानकी मंदिर में सुना भजन, जनपदवासियों को दिया ये संदेश

Deoria News : 14 से 22 जनवरी तक चलने वाले रामोत्सव के अंतर्गत बीते दिन मंदिरों में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने राम जानकी मंदिर में आयोजित भजन-कीर्तन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान राम की पूजा की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि 14 से 22 जनवरी तक जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर निकाय में स्थित मंदिरों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भगवान श्रीराम जी के आदशों, मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों एवं नैतिक मूल्यों से आमजनमानस को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। इस अवधि में मंदिरों में दीप प्रज्वलन, दीप दान के साथ-साथ रामकथा प्रवचन, अनवरत रामायण रामचरित मानस का पाठ सुन्दरकाण्ड आयोजित किये जा रहे हैं।

डीएम ने कहा कि शताब्दियों में ऐसा गौरवशाली क्षण कभी-कभी आता है। उन्होंने जनपदवासियों से इन आयोजनों में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाने का अनुरोध किया।

जिलाधिकारी ने भजन को पूरी तन्मयता एवं श्रद्धा भाव के साथ सुना। भजन मंडली में वृद्धि चन्द्र, ब्यूटी भारती, रवींद्र साहनी व पिंटू भारती शामिल थे। राम जानकी मंदिर के पुजारी राम प्रवेश मिश्र ने पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, शैलेन्द्र सिंह,रामदास मिश्रा,अम्बिकेश पाण्डेय,सूरज पटेल,संदेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

महिला अपराधों के निस्तारण में यूपी अव्वल : इन राज्यों को पछाड़ा, सीएम योगी ने गृह विभाग की थपथपाई पीठ

Rajeev Singh

जरूरी खबर : डायबेटिक पेशेंट को अब जनऔषधि केंद्रों में मिलेंगी सीटाग्लिप्टिन कम्बिनेसंस, बेहद सस्ती कीमतों पर रहेगी उपलब्ध

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सीडीओ की बैठक से गायब रहा विद्युत विभाग, जानें कृषि विभाग की योजनाओं का कितने किसानों को मिल रहा लाभ

Abhishek Kumar Rai

गोरखपुर दुनिया के लिए विकास की एक नई पहचान बना है : सीएम योगी आदित्यनाथ

Harindra Kumar Rai

भारत-चीन बॉर्डर पर पहुंचे योगी : जवानों से मिलकर बढ़ाया हौसला, केदारनाथ में प्रदेशवासियों के लिए की पूजा

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA BREAKING : 10 हजार की रिश्वत मांगने वाले सीएमओ ऑफिस के बाबू सस्पेंड, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मांगी रिपोर्ट, अन्य पर भी गिरेगी गाज

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!