खबरेंदेवरिया

DEORIA : समाजावादी नेता व्रजराज रावत की दूसरी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, याद कर हुए भावुक

Deoria News : समाजवादी पुरोधा लोकतंत्र रक्षक सेनानी स्वर्गीय व्रजराज रावत की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके लवरछि स्थित निवास पर समाजवादी पार्टी के नेता विजय रावत की अगुवाई में उन्हें बुधवार को पुष्पांजलि दी गई। पार्टी ने इस दौरान वृक्षारोपण एवं समाजवादी सदस्यता अभियान भी चलाया।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप यादव ने कहा कि स्वर्गीय व्रजराज रावत सच्चे समाजवादी नेता थे। उन्होंने अपना सारा जीवन समाजवाद के प्रचार-प्रसार में बिता दिया। उन्होंने जीवन भर गरीबों, मजलूमों, शोषितों और वंचितों के उत्थान के लिए कार्य किया।

मजबूती दी

पूर्व विधायक सुरेश यादव ने कहा कि स्व व्रजराज रावत बड़े समाजवादी नेता थे। उन्होंने जीवन भर नेता जी के आदर्शों पर चलकर समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने का कार्य किया।

वंचित वर्ग के लिए किया काम

पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव ने कहा कि स्व व्रजराज रावत ने हमेशा गरीबों के लिए काम किया। वे अत्यंत ही सरल स्वभाव के मृदुभाषी व्यक्ति थे। अपने जीवन के आखिरी समय तक जनहित के कार्यों में लगे रहे। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्वर्गीय ब्रजराज रावत ने जीवन भर पिछड़े, दलितों और शोषित वर्ग की भलाई के लिए कार्य किया।

इन्होंने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि देने वालों में उमेश नारायण शाही, रामाश्रय पहलवान, विजय प्रताप मणि त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह, विक्रमा यादव, मुन्ना यादव, देवेंद्र यादव, हरिशंकर राजभर, वीरेन्द्र गुप्ता, हृदयनारायण जायसवाल, रामाशीष यादव, अम्बिका यादव, सयुस जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, हरेराम चौधरी, डॉ. विनय रावत, संगम यादव, एनपी यादव, पारस यादव, उमाशंकर यादव, बेचूलाल चौधरी, रामप्रीत यादव, जितेश यादव, अजय यादव, मनोज यादव, दिनानाथ चौधरी, इमामुद्दीन खान, बलवंत यादव, यशवन्त यादव, सुरेश राजभर, वशिष्ठ यादव, सोनू यादव, शिल्लु रावत, धनंजय यादव, राहुल यादव, विवेक रंजन, धीरेंद्र यादव, राजू, अमित प्रधान, अजीत प्रसाद, बेचन यादव, अजय बहुगुणा, राजन गुप्ता, अनूप मधेशिया, संजीव यादव, मनोज कुशवाहा, आनंद यादव आदि शामिल थे।

Related posts

DRDO की बड़ी कामयाबी : पायलट के बिना उड़ाया ‘फाइटर एयरक्राफ्ट’, टेक-ऑफ से टचडाउन तक सब कुछ रहा शानदार

Harindra Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में पोखरे की भूमि से हटा अवैध अतिक्रमण, भारी पुलिस बलों की रही तैनाती

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA BREAKING : यौन शोषण के आरोपी तहसीलदार अभयराज सस्पेंड, डीएम की संस्तुति पर हुई कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

अवसर : प्रतिभावान कलाकारों को तलाश रही सरकार, 19 जुलाई तक करें आवेदन, जानें प्रक्रिया

Harindra Kumar Rai

दो प्रसूताओं की मौत के बाद हुआ एक्शन : डीएम के आदेश पर रंजनी हॉस्पिटल सील, पंजीकरण भी निलंबित

Sunil Kumar Rai

DEORIA: अवैध कब्जा हटाने गए लेखपाल को सेक्रेटरी ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, Video Viral

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!