खबरेंदेवरिया

Free Health Checkup camp : रोटरी क्लब देवरिया और मेदांता हॉस्पिटल 31 जुलाई को लगाएंगे निःशुल्क जांच शिविर, मुफ्त दवा भी मिलेगी

Deoria News : रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल (Rotary Club Deoria Central) एवं मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में 31 जुलाई, रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन रामा बाबू के बागीचे में रखा गया है। इसमें मेदांता हॉस्पिटल के बेहतरीन डॉक्टर्स की टीम आ रही है।

मेदांता हॉस्पिटल से आएंगे ये डॉक्टर

रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल के अध्यक्ष रोटेरियन अतुल बरनवाल ने बताया कि मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ से डॉ पारिजात मिश्रा फिजीशियन, डॉ दीपांजलि यादव डाइटिशियन, डॉ हिमांशु गुप्ता कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ विभोर उपाध्याय न्यूरोलॉजिस्ट अपनी टीम के साथ आ रहे हैं। यह टीम 31 जुलाई, रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मरीजों के स्वास्थ्य की  जांच करेंगी एवं परामर्श देगी। जांच एवं परामर्श पूरी तरह से नि:शुल्क होगी।

निःशुल्क दवा मिलेगी

परामर्श एवं उपलब्धता पर लाइफ कॉम फार्मास्युटिकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर वेद प्रकाश दिग्गल ने यथासंभव मरीजों को दवा भी मुफ्त देने की घोषणा की है। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन देवरिया के यशस्वी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी एवं उप जिलाधिकारी सौरभ सिंह के कर कमलों से होगा।

मुफ्त इलाज का मिलेगा मौका

कैंप में खून, पेशाब या अन्य जांच जो कि पैथोलॉजी से संबंधित होगी, उसके लिए पैथ काइंड पैथोलॉजी से संपर्क किया गया है। यह पैथोलॉजी शिविर में जांच कराने वाले मरीजों को 50% की छूट प्रदान करेंगी। शुगर, बीपी, ईसीजी की जांच मुफ्त होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, क्योंकि लखनऊ जाकर डॉक्टर से परामर्श लेना बहुत खर्चीला है। ऐसे मरीज कैंप में आकर अपना समय और पैसा दोनों बचा सकते हैं तथा बेहतर परामर्श एवं उपचार पा सकते हैं।

ये निभाएंगे जिम्मेदारी

कार्यक्रम में रोटेरियन उपेंद्र शाही, रो अखिलेंद्र शाही, रो नितिन बरनवाल, रो अतुल बरनवाल, रो राजेंद्र जायसवाल, रो मुरली सिंह, रो शरद अग्रवाल, रो अरुण बरनवाल, रो गुड्डू सिंह, रो बृजेश सिंह राजा, रो आशुतोष मरोदिया, रो डॉ विपिन बिहारी शर्मा, रो सुमित राजगढ़िया, रो अनिल जायसवाल, रो कपिल सोनी, रो पियूष अग्रवाल, रो मयंक अग्रवाल, रो कंचन बरनवाल, रो हिमांशु सिंह, रो कुंवर विजय सिंह और रो डॉ आरके श्रीवास्तव अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

Related posts

Nagar Nikay Election 2022 : डीएम और एसपी ने जिला पंचायत भवन-नगर पालिका परिसर में तैयारियों का लिया जायजा, पढ़ें पूरी प्लानिंग

Abhishek Kumar Rai

जल्द ठीक होगा देवरिया-पकड़ी मार्ग : खस्ताहाल सड़क देख हैरान हुए डीएम, मांगा अब तक के खर्च का रिकॉर्ड

Sunil Kumar Rai

20 फरवरी तक चलेगी सबसे पुरानी शाकभाजी प्रदर्शनी : राज्यपाल और सीएम ने किया अवलोकन, जानें इसकी खासिय़त

Pushpanjali Srivastava

रिद्धि सिद्धि सेवा संस्थान की पहल : प्रतिभा सम्मान समारोह में 500 लोगों को किया सम्मानित, ब्लड डोनेशन कैंप में हुआ रक्तदान

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : स्ट्रीट फूड खाने के शौकीन हैं तो हो जाएं सावधान, खाद्य विभाग की जांच में मिली गड़बड़ी

Abhishek Kumar Rai

76th Independence Day : सलेमपुर में बापू इंटर कॉलेज के छात्रों ने निकाली प्रभातफेरी, गगनभेदी जयघोष से गूंजा वातावरण, देखें PHOTOS

Shweta Sharma
error: Content is protected !!