खबरेंदेवरिया

देवरिया में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बुलेट की दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर, दो की मौत और दो घायल

Deoria News : देवरिया में बुलेट और एक अन्य बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं। एक को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। इस दर्दनाक हादसे से युवकों की मौत पर पूरा गांव गमगीन है। परिजन सदमें में हैं।

घटना देवरिया जिला के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की है। थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव के रहने वाले क्षत्रिप पांडे (35 वर्ष) और जितेंद्र पांडे (30 वर्ष) बुधवार को गांव से देवरिया जा रहे थे। वहीं हादसे में दूसरी बाइक पर सवार पोखरभिंडा ईश्वरी प्रसाद गांव के शहजाद शाह (32 वर्ष) और कयामुद्दीन देवरिया से अपने गांव की तरफ जा रहे थे।

इसी दौरान डूमरी पांडेचक मार्ग पर हिरन्दापुर गांव के पास दोनों बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इससे उस पर सवार चारों लोग लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को एंबुलेंस में जिला अस्पताल देवरिया के लिए रवाना किया। वहां डॉक्टरों ने क्षत्रिप पांडे और शहजाद शाह को मृत घोषित कर दिया।

जबकि जितेंद्र पांडे की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया है। कयामुद्दीन का देवरिया मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इस दुखद घटना से दोनों गांवों में मातम मचा हुआ है। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

तेज रफ्तार बनी वजह
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों को देखने से यह समझा जा सकता है कि हादसे के वक्त दोनों बाइक की रफ्तार बेहद तेज थी। इसी वजह से आमने-सामने हुई भिड़ंत के बाद दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। जबकि चारों लोग लहूलुहान होकर गिर पड़े।

वर्तमान में जनपद में दुर्घटना की बहुलता वाले कुल 10 ब्लैक स्पॉट चिन्हित हैं। वर्ष 2022 में जनपद में कुल 299 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें 141 लोगों की मृत्यु हुई और 200 व्यक्ति घायल हुए।

Related posts

देवरिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ भव्य आयोजन : प्रशासन-प्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों ने लिया हिस्सा, जानें किसने क्या कहा

Rajeev Singh

देवरिया में 62 रक्तदाता बने महादानी : मेडिकल कॉलेज में लगा कैंप, डीएम अखंड प्रताप सिंह ने किया उदघाटन

Sunil Kumar Rai

मेरी माटी मेरा देश अभियान : क्रांति दिवस से शुरू होगा आयोजन, यूपी की माटी के वीरों का वंदन करेगी योगी सरकार

Sunil Kumar Rai

गौतमबुद्ध नगर में टीमों की छापेमारी : दर्जनों उचित दर दुकानों की हुई जांच

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बोलेरो ने पिता-पुत्र को रौंदा, दोनों की मौत से परिवार में मातम

Sunil Kumar Rai

UPPCS Pre Result 2022 : यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ, जल्द जारी होगी मुख्य परीक्षा की गाइडलाइंस

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!