खबरेंदेवरिया

Deoria news : आरएलडी ने जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव को संतकबीरनगर में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Deoria news : राष्ट्रीय लोक दल के (Rashtriya Lok Dal) देवरिया जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव को रालोद संतकबीर नगर कार्यक्षेत्र का संगठन महासचिव बनाया गया है। राष्ट्रीय लोक दल ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश को 10 क्षेत्रीय कार्य क्षेत्र में विभाजित किया है, जिसमें संतकबीर नगर क्षेत्र के अंतर्गत गोरखपुर मंडल और बस्ती मंडल के जिले आते हैं।

मिली बड़ी जिम्मेदारी

क्षेत्रीय कमेटी में अनुभवी और पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी ने मौका दिया है। बस्ती जिले के ओम प्रकाश चौधरी को संतकबीर नगर का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वह पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह के साथ कार्य करने का अनुभव रखते हैं। पार्टी ने विपिन श्रीवास्तव को संतकबीर नगर का संगठन महासचिव बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी है।

खुशी जताई

उनके मनोयन पर जिले के लालस यादव, शिवदत्त पाठक, अमित रंजन श्रीवास्तव, अमित रंजन श्रीवास्तव, विनय पाठक, पवन यादव, सुरेश सिंह यादव, वासुदेव यादव, अखिलेश प्रताप तिवारी ,चौधरी प्रसाद यादव, नीतेन्द्र श्रीवास्तव, लक्ष्मीशंकर श्रीवास्तव, प्रदीप ठाकुर, रामानुज प्रसाद  एडवोकेट, इशराफिल अंसारी, श्रीमती अन्नु सिंह, श्यामबली आर्य, सत्य नारायण यादव, खुबलाल यादव आदि कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related posts

एक विवाह ऐसा भी : मंगलसूत्र नहीं मिलने पर दुल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार, गौरी बाजार पुलिस ने ऐसे कराई शादी

Sunil Kumar Rai

DEORIA : सदर सांसद डॉ रमापति और विधायक शलभ मणि ने लोगों का कराया टीकाकरण, अस्पताल जाकर किया प्रेरित

Sunil Kumar Rai

डॉ भीमराव अंबेडकर अखंड भारत में गरीबों, शोषितों एवं वंचितों की आवाज थे : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

Agnipath Scheme : डीएम ने सेवानिवृत्त सैनिकों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, एसपी संकल्प शर्मा ने युवाओं को दी ये सलाह

Sunil Kumar Rai

देश को मिलीं 5 नई वंदे भारत ट्रेनें : पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, इन रूट्स पर दौड़ेंगी

Sunil Kumar Rai

Deoria Rojgar Mela : देवरिया में 21 सितंबर को रोजगार मेले में युवाओं को मिलेगी नौकरी, जाने से पहले जान लें सभी शर्तें

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!