खबरेंदेवरिया

DEORIA : 11 जून को एक मंच पर जुटेंगे जनपद के सभी सांसद-विधायक, ऐतिहासिक होगी गरीब कल्याण जनसभा

-ऐतिहासिक होगा गरीब कल्याण जनसभा – सांसद

-मोदी सरकार के प्रति लोगों में विश्वास

-सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह और राज्यमंत्री संजय गौड़ लेंगे हिस्सा

Deoria News : केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) की तरफ से चलाए जा रहे “8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम” के तहत आगामी 11 जून को भाजपा देवरिया दिव्य शक्ति मैरेज लॉन, चीनी मिल ग्राउंड के बगल में सुबह 10 बजे से “गरीब कल्याण जनसभा” का आयोजन करेगी। इसमें प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह और राज्यमंत्री संजय गौड़ के अलावा जनपद के सभी सांसद और विधायक रहेंगे।

इस जनसभा की तैयारियों पर देवरिया सदर सांसद डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी (Dr. Ramapati Ram Tripathi) ने जिला पंचायत परिसर स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इस दौरान सदर सांसद ने कहा कि जनसभा सफल हो, इसके लिए आज से ही कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर दी जाए। सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों, विभागों को भी जनसभा में भागीदारी के लिए जिम्मेदारी दी जाये। भाजपा युवा मोर्चा हर मंडल से कम से कम 100 नौजवानों को इस जनसभा में लाए।

हर मोर्चे को मिले जिम्मेदारी

किसान मोर्चा भी इस जनसभा में हर मंडल से कम से कम 200 किसानों की संख्या को लेकर आए। इसके लिये मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक कर रणनीति बना लेने की जरूरत है। सभी ब्लॉक प्रमुखों, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्षों को भी इस जनसभा को सफल बनाने के लिये जिम्मेदारी दी जाए। इस जनसभा में भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों को भी लगाया जाए।

मोदी सरकार ने सबका विकास किया है

भाजपा के मंडलों के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी को भी इस जनसभा को सफल बनाने के लिये जिम्मेदारी दी जाए। सभी कार्यकर्ता आज से ही लोगों से संपर्क कर इस जनसभा में भारी संख्या में आने का आग्रह करें, ताकि यह जनसभा ऐतिहासिक हो सके। केंद्र की मोदी सरकार ने अपने 8 वर्षों के कार्यकाल के दौरान सभी वर्गों का ध्यान रखकर काम किया है। समाज के सभी वर्गों के लिए योजनाएं चलाकर उन्हें लाभ देने का काम भाजपा की मोदी सरकार ने किया है।

जनसंपर्क करें कार्यकर्ता

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के प्रति लोगों में विश्वास है। इस विश्वास को और मजबूत करने के लिए लोगों से जनसभा में भारी संख्या में शामिल होने का आग्रह प्रत्येक कार्यकर्ता संपर्क कर करें। मुझे विश्वास है कि कार्यकर्ताओं के मेहनत और परिश्रम से यह गरीब कल्याण जनसभा ऐतिहासिक होगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, अम्बिकेश पाण्डेय, रामदास मिश्रा, डॉ राधेश्याम शुक्ला, डॉ प्रवीण निखर, धीरज पाठक, अमित पवार सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

तैयारी : 3 जून को होगा जीबीसी-3 का आयोजन, देवरिया में करोड़ों के प्रोजेक्ट शुरू होंगे

Abhishek Kumar Rai

यूपी में रफ्तार और रोमांच के इवेंट का आगाज : बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर हुआ मोटो जीपी भारत का पदार्पण

Satyendra Kr Vishwakarma

12 नवंबर को लगेगी लोक अदालत : साल के अंतिम आयोजन में सुलझाए जाएंगे वाद, हुई तैयारी

Rajeev Singh

विद्युत कर्मियों ने ली शपथ : सुरक्षा मानकों में नहीं होगी चूक

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी में विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए हो रहा सबसे बड़ा निवेश : 2 साल में दूर होगी हर समस्या, पढ़ें योगी सरकार का पूरा प्लान

Rajeev Singh

एक्शन : देवरिया परिवहन विभाग और पुलिस ने 19 वाहन सीज किए, दर्जन भर का कटा चालान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!