खबरेंदेवरिया

Deoria News : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सुनीं समस्याएं, पुरैना गांव के लोगों ने चौपाल में की ये मांग

Deoria News : देवरिया जिले के सलेमपुर के पुरैना गांव में ग्राम चौपाल गांव की समस्या, गांव में समाधान का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों की समस्या सुन उनका निस्तारण किया गया। चौपाल में उपस्थित मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की वास्तविक समस्याओं से शासन को रूबरू कराना है।

पन्ना देवी, द्रोपदी, सैदुन निशा, चन्द्रावती आदि महिलाओं ने वृद्धा एवं विधवा पेंशन दिलाने की मांग की। गांव में नाली, सोखता निर्माण, रास्ता, आवास, शौचालय सम्बंधित शिकायतें आईं, जिनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया। चौपाल में भारी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे।

राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Vijay Laxmi Gautam Minister) ने कहा कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में विकास को नई गति देने तथा वहां की समस्या को वहीं पर निपटाने के लिए हर शुक्रवार को होने वाले ग्राम चौपाल में लोगों की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की वास्तविक समस्याओं से शासन को रूबरू कराना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ आम जनमानस को सीधे मिल रहा है।

इस अवसर पर अजय दूबे वत्स, अमित सिंह, रविशंकर मिश्र, वीरेन्द्र कुशवाहा, जटाशंकर दूबे, राजाराम दूबे, शिवेश दूबे, शैलेश दूबे, अनूप उपाध्याय, अनूप मिश्रा, अभिनाश सिंह, ग्राम प्रधान सरिता देवी, खण्ड विकास अधिकारी आनन्द प्रकाश, अभिषेक सिंह, अनिल चौबे, व्यास देव, विमल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

तैयारी : काशी विश्वनाथ धाम में बदलेगी व्यवस्था, श्रद्धालुओं को मिलेगा अलग अनुभव

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 15 नवंबर को भव्य जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा : अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने तेज की तैयारी, इस वजह से खास होगा आयोजन

Sunil Kumar Rai

लाखों लोगों को करना होगा इंतजार ! देवरिया में 310 में से तैयार हुईं सिर्फ 16 डीपीआर, दो कंपनियां मिल कर महज 3500 घरों तक पहुंचा रहीं पाइप

Sunil Kumar Rai

यूपी : मिशाल पेश करने वाली महिलाओं की कहानी हर घर पहुंचाएगी सरकार, इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन

Abhishek Kumar Rai

विजय बहादुर सिंह की पुण्यतिथि पर शिवधाम में सामग्री वितरित : लोगों को बजट के फायदे बताएगी भाजपा

Abhishek Kumar Rai

खास खबर : नई औद्योगिक नीति से निवेशकों को लुभाएगी योगी सरकार, 100 दिन में शुरू होगा ये खास मिशन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!