उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से एग्जीबिटर्स गदगद : सीएम योगी को दिया धन्यवाद

Uttar Pradesh News : ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित पांच दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदेशभर से दो हजार से अधिक एग्जीबिटर्स अपने अपने उत्पादों के साथ पहुंचे हैं। वहीं ट्रेड शो को लेकर एग्जीबिटर्स में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां की व्यवस्थाओं की सभी सराहना कर रहे हैं। एग्जीबिटर्स इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष रूप से धन्यवाद देते दिखे।

वाराणसी निवासी अंगिका कुशवाहा यहां डमी लूम के साथ पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि वह बनारसी साड़ी तैयार करती हैं। उनके पास 300 करघे हैं, जिसपर एक हजार लोगों की टीम बनारसी साड़ी तैयार करती है। टेक्सटाइल में पीएचडी अंगिका के अनुसार यहां हम बनारसी साड़ी के निर्माण की बारीकियों को प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में बुनकरों को तमाम तरह की सुविधाएं मिल रही हैं। उन्हें लोन आदि लेने के लिए अब परेशान नहीं पड़ता।

मुरादाबाद के पद्मश्री सम्मान से सम्मानित शिल्पकार दिलशाद हुसैन यहां पीतल पर बनी नक्काशियों का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए यूपी के एग्जीबिटर्स को दुनियाभर के बायर्स के सामने अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां बहुत अच्छी व्यवस्था, पहली बार एग्जीबिटर्स को इतनी बेहतरीन सुविधाओं के साथ अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का मौका मिला है।

मेरठ निवासी कला साधक पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित शीश राम भी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड में आकर काफी खुश दिये। भारतीय सेना में 40 वर्षों तक सेवा देने के बाद पोट्रेट चित्रकला और मूर्तिकला के क्षेत्र में अतुलनीय काम करने वाले शीश राम की कलाकृतियां दुनियाभर में पसंद की जाती हैं। उन्होंने इंटरनेशनल ट्रेड शो को उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला आयोजन बताया। कहा कि ऐसे आयोजन से सिर्फ कलाकारों और शिल्पकारों का ही मान नहीं बढ़ाते बल्कि इससे यूपी और हमारे देश का भी मान पूरे विश्व में बढ़ रहा है।

Related posts

बड़ी खबर : सीएम योगी आदित्यनाथ ने 4500 सेंटर पर तुरंत धान खरीद शुरू करने के दिए आदेश, अफसरों से मांगी ये रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

मिनी इंडस्ट्रियल एस्टेट पथरदेवा में 42 प्लॉटों का आवंटन होगा निरस्त : जांच करने पहुंचे जिलाधिकारी ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

सलेमपुर स्टेशन पर शुरू हुआ इन दो मुख्य ट्रेनों का ठहराव : सांसद रविंदर कुशवाहा और मंत्री विजय लक्ष्मी ने दिखाई झंडी

Rajeev Singh

गौतमबुद्ध नगर में टीमों की छापेमारी : दर्जनों उचित दर दुकानों की हुई जांच

Satyendra Kr Vishwakarma

Lakhimpur Kheri Violence : एसआईटी ने संदिग्धों की फोटो जारी की, पहचान बताने पर यूपी पुलिस देगी पुरस्कार

Harindra Kumar Rai

आज योग से आर्कटिक से लेकर अंटार्कटिका तक के लोग जुड़ रहे : मुख्यमंत्री योगी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!