उत्तर प्रदेशखबरें

बड़ी खबर : सीएम योगी आदित्यनाथ ने करोड़ों लोगों को दी सौगात, पिछली सरकारों से पूछे सवाल

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सोमवार को कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में सबको स्वास्थ्य बीमा का कवर प्रदान कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के सपने को पूरा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने 03 वर्ष पूर्व दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा कवर योजना आयुष्मान भारत प्रारम्भ की थी। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत देश में 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जा रहा है। इस योजना से प्रदेश में 06 करोड़ लोग प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं।

सीएम सोमवार को लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अन्तर्गत अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड का वितरण कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 15 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड अपने कर कमलों से प्रदान किए। आज प्रदेश के प्रत्येक जनपद में ब्लॉक स्तर पर एक ही दिन में लगभग 01 लाख पात्र लोगों को इस योजना के अन्तर्गत आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जा रहा है।

45 लाख व्यक्तियों को जोड़ा

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार एसईसीसी की सूची में कुछ परिवार आयुष्मान भारत योजना से वंचित रह गये थे। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से 8.45 लाख वंचित परिवारों के लगभग 45 लाख व्यक्तियों को जोड़ा है। प्रदेश के 40 लाख से अधिक अन्त्योदय परिवार, जो आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित होने से रह गये थे, उन परिवारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अन्तर्गत आच्छादित किया जा रहा है। इससे प्रदेश की एक बड़ी आबादी लाभान्वित होगी।

5 लाख रुपये का बीमा मिलेगा

सीएम आदित्यनाथ ने कहा, राज्य सरकार प्रदेश के सभी प्रवासी एवं निवासी श्रमिकों, जिनका रजिस्ट्रेशन श्रम विभाग में है, उनको 2 लाख रुपये का सामाजिक सुरक्षा कवर एवं 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध करा रही है। प्रधानमंत्री इन सभी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के प्रेरणास्रोत हैं। आयुष्मान भारत योजना ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता के साथ-साथ आमजन को जीने की एक राह दिखायी है। इसके अन्तर्गत लाभार्थी आयुष्मान भारत योजना में इम्पैनल्ड किसी अस्पताल में अपना उपचार करा सकता है।

1.30 करोड़ सदस्यों को शामिल किया गया

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के 40.79 लाख अन्त्योदय राशन कार्डधारक परिवारों के 1.30 करोड़ सदस्यों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान में शामिल किया गया है। शुरुआती 10 दिनों में ही लगभग 02 लाख लोगों ने इस योजना के अन्तर्गत अपना कार्ड बनवा लिया। समय-समय पर ‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान’ के अन्तर्गत नई श्रेणियों को जोड़े जाने की भी व्यवस्था प्रदेश सरकार ने की और यह सुनिश्चित किया कि प्रदेश का कोई भी गरीब और वंचित परिवार योजना के दायरे से बाहर न रहे। इसी क्रम में श्रम विभाग में पंजीकृत 11.65 लाख निर्माण श्रमिक परिवारों को भी योजना की पात्रता सूची में जोड़ा गया।

13 प्रतिशत अतिरिक्त परिवारों को मिलेगा लाभ

‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान’ के माध्यम से प्रदेश के लगभग 61 लाख परिवारों के 1.87 करोड़ व्यक्तियों को 05 लाख रुपए तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलना सम्भव हो सका है। प्रारम्भ में ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के अन्तर्गत प्रदेश की 24 प्रतिशत आबादी को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा था, लेकिन प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान’ लागू होने से 13 प्रतिशत अतिरिक्त परिवारों को स्वास्थ्य बीमा कवर से जोड़ा गया। इसका परिणाम है कि आज प्रदेश की लगभग 37 प्रतिशत आबादी को 05 लाख रुपए तक की निःशुल्क उपचार सुविधा का लाभ मिल रहा है। इससे सतत विकास लक्ष्य के तहत गरीबी उन्मूलन और सबके लिए स्वास्थ्य के लक्ष्यों की पूर्ति में मदद मिलेगी।

पिछली सरकारें 30 हजार का कवर देती थीं

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि लौकिक व अलौकिक जगत में जो मानवीय कार्य किये जाते हैं, वे दूसरों की जिन्दगी बनाते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक करोड़ से अधिक परिवारों को स्वास्थ्य बीमा का कवर प्रदान किया जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकार में मात्र 30 हजार रुपये स्वास्थ्य बीमा का कवर प्रदान किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में वर्तमान में 05 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का अनुकरण करते हुए प्रदेश में सबसे निचले स्तर पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए आज 40 लाख से अधिक परिवारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अन्तर्गत जोड़ा है।

40 लाख परिवारों को जोड़ा गया

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा, अन्तिम पायदान के 40 लाख अन्त्योदय राशन कार्डधारक परिवारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत जोड़ा जा रहा है। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, नीति आयोग के सदस्य डॉ विनोद पॉल, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एमएसएमई नवनीत सहगल, निदेशक आईआईटी कानपुर अभय करंदीकर, टीम-9 के सभी सदस्य, सूचना निदेशक शिशिर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भाजपा ने देवरिया में लगाए 8300 पौधे : सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

Sunil Kumar Rai

हाटा में दर्दनाक हादसा : महुआडीह क्षेत्र के 3 युवकों को ट्रक ने रौंदा, 2 की मौके पर मौत, तीसरे की हालत नाजुक

Satyendra Kr Vishwakarma

Deendayal Upadhyaya Birth Anniversary : सांसद ने देवरिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद, भाजपा जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों संग मनाई जयंती

Sunil Kumar Rai

देवरिया : ग्राम पंचायतों में लगेगा आयुष्मान कार्ड बनाने का कैंप, सीडीओ ने बनाई योजना

Sunil Kumar Rai

जिलाधिकारी ने मुसहर बस्ती में बांटा कंबल : बच्चों को दी कॉपी-किताब, कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai

जीआई की रेस में रमचौरा का केला : पौने दो सौ साल पुराना है इतिहास

Shweta Sharma
error: Content is protected !!