खबरेंदेवरिया

डीएम और एसपी ने दिव्यांग को दिलाया पुश्तैनी भूमि पर कब्जा : दबंगों से परेशान पीड़ित ने लगाई थी गुहार

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS Deoria) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma SP Deoria) के सख्त तेवर और स्पष्ट दिशा-निर्देश का सार्थक परिणाम सामने आया है। शनिवार को बरहज थाने में आयोजित थाना दिवस में परसिया देवार निवासी एवं दिव्यांग संजय यादव ने अपनी पुश्तैनी भूमि से कब्जा हटवाने की गुहार लगाई।

जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में नेत्रहीन संजय यादव ने कुछ दबंगों द्वारा अपनी पुश्तैनी भूमि पर गेहूं बुआई करने की शिकायत की। उन्होंने अपनी भूमि के संबन्ध में आवश्यक अभिलेख भी प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तत्काल नायब तहसीलदार के नेतृत्व में लेखपाल, बीट पुलिस ऑफिसर की क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन कर मौके पर भेजा और प्रकरण को उसी दिन सुलझाने का सख्त आदेश दिया।

नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने सभी संबंधित पक्षों को सुना एवं सभी पक्षकारों की सहमति से संजय यादव को उनकी पुश्तैनी भूमि पर कब्जा दिला दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि राजस्व ग्राम परसिया कुरह में स्थित अराजी नंबर 293/ख/0.073 हे0 व 392/0.494 हे0 व 393क/0.429 हेक्टेयर भूमि संजय यादव पुत्र रामवृक्ष यादव की है। द्वितीय पक्ष के हरिशंकर यादव एवं दयाशंकर यादव ने अपने बयान में कहा कि मौके पर बोयी गई गेहूं की फसल संजय यादव ही काटेंगे।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के साथ जन फरियादों की सुनवायी करते हुए कहा कि राजस्व, विकास एवं पुलिस विभाग से जुड़ें सभी अधिकारी जिन प्रकरणों में संयुक्त रुप से निराकरण की आवश्यकता हो, उसमें आपसी समन्वय रखते हुए उन मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ होना चाहिये।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की सुनवायी की व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया।

Related posts

खास खबरः 20 अक्टूबर को पीएम करेंगे कुशीनगर एयरपोर्ट का लोकार्पण, जुटेंगी बड़ी हस्तियां, पढ़ें अग्रेजों के जमाने के इस हवाई अड्डे की हर जानकारी

Harindra Kumar Rai

देवरिया भाजपा ने बैठक कर बनाई जीत की रणनीति : क्षेत्रीय प्रभारी बोले-विपक्ष जीता तो नगर पालिका…

Sunil Kumar Rai

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अफसरों संग लिया शहर का जायजा : लापरवाही पर हुए नाराज, लगाई फटकार

Rajeev Singh

नगर निकाय चुनाव के दिन 4 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश : डीएम देवरिया ने की ये घोषणा

Rajeev Singh

यूपी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ आगाज : सीएम योगी का आदेश-जिम्मेदारी से मिशन को आगे बढ़ाएं विभाग

Swapnil Yadav

Deoria News : विधायक शलभ मणि और डीएम एपी सिंह ने दिवंगत पत्रकार के परिजनों को दी आर्थिक सहायता, दिलाया ये भरोसा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!