खबरेंदेवरिया

सम्मान निधि के लिए अनिवार्य हुए ये तीन काम : गांवों में लगेगी लिस्ट, तय तिथियों पर चलेगा अभियान

Deoria News : उप कृषि निदेशक ने बताया है कि भारत सरकार के स्तर से यह निर्देश प्राप्त हुआ है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की तेरहवीं किस्त का भुगतान केवल उन्हीं किसानों को किया जायेगा, जिनका भूलेख अंकन पूर्ण हो चुका है तथा जिन लाभार्थियों ने पीएम किसान पोर्टल पर अपना ई-केवाईसी करा लिया है। साथ ही किसानों के बैंक खातों का आधार सीडिंग एवं एनपीसीआई से लिंक हो गया है।

इन कार्यों के लिए निर्धारित तिथियों में अभियान चला कर किसानों की मदद की जाएगी। समस्त गांवों में ई-केवाईसी अपूर्ण, भूलेख अंकन अपूर्ण एवं बैंक खातों के आधार सीडिंग से अवशेष कृषकों की सूची चस्पा कराते हुए पंचायती राज विभाग के सहयोग से ग्राम पंचायतों की खुली बैक सम्पन्न करायी जायेगी। इसमें राजस्व, कृषि विभाग के कार्मिक तथा बैंक एवं जनसेवा केन्द्र के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। खुली बैठक में कृषकों को ईकेवाईसी भूलेख अंकन एवं अपने खाते को आधार सीडिंग कराने के लिए प्रेरित किया जायेगा।

20 एवं 21 जनवरी 2023 को समस्त जन सेवा केन्द्रों एवं बैंकों में ई-केवाईसी कराने तथा खातों को आधार सीडिंग एवं एनपीसीआई से लिंक कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके अन्तर्गत बैंक पीएम किसान के लाभार्थियों के अवशेष खातों की आधार सीडिंग एवं एनपीसीआई से लिंक की प्राथमिकता के आधार पर करेंगे। कृषि विभाग के समस्त विकास खण्ड स्तर पर स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डार पर 17, 23 एवं 30 जनवरी, 2023 को भी जनसेवा केन्द्रों के प्रभारी बायोमेट्रिक ई-केवाईसी कराने के लिए समस्त सुविधाओं के साथ उपस्थित रहेंगे।

कृषकों को उन्होंने अवगत कराया है कि, जिन्होंने भूलेख अंकन, आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी आदि कार्य अभी तक नहीं कराया है, वह अभियान के अन्तर्गत अवश्य करा लें। ताकि किसान भाइयों को तेरहवीं किस्त प्राप्त हो सके।

Related posts

BIG NEWS : सीडीओ की जांच में विकास भवन में अनुपस्थित मिले 13 कर्मचारी, 3 दिन में देना होगा जवाब, वेतन काटने के आदेश

Sunil Kumar Rai

यूपी में बढ़ी वन्य जीवों की संख्या : प्रदेश को ईको-टूरिज्म का केंद्र बनाएगी योगी सरकार, पढ़ें पूरा प्लान

Rajeev Singh

पराली जली तो नपेंगे लेखपाल : डीएम ने गठित किया सचल दस्ता, इन्हें मिली गांवों में निगरानी की जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

UPSRTC का बड़ा फैसला : रात 8 बजे से ठप रहेगी परिवहन सेवा, ऑनलाइन बुकिंग भी बंद, जानें और क्या बदला

Harindra Kumar Rai

कालानमक की सुंगध और स्वाद के विदेशी भी मुरीद : तीन साल में निर्यात में जबरदस्त बढ़ोत्तरी

Sunil Kumar Rai

यूपी में बिजली गिरने से नुकसान से बचाएगी योगी सरकार : ऊंची बिल्डिंगों पर लगाए जाएंगे लाइटनिंग अरेस्टर्स, जानें कैसे करेगा काम

Rajeev Singh
error: Content is protected !!