खबरेंदेवरिया

भाजपा ने शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की याद में लगाए पौधे : कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि

Deoria News : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया ने कारगिल विजय दिवस की 24वीं वर्षगांठ के अवसर पर सैनिक पुर्नवास कल्याण केंद्र स्थित अमर जवान स्मारक पर पुष्पांजलि कर कारगिल शहीदों को याद किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक है। आज का दिन भारतीय शस्त्र बलों की बहादुरी और वीरता को सम्मान देने और स्मरण करने का दिन है। कारगिल विजय दिवस करोड़ों देशवासियों के सम्मान के विजय का दिन है।

उन्होंने कहा कि यह सभी पराक्रमी योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है, जिन्होंने आसमान से भी ऊँचे हौसले और पर्वत जैसे फौलादी दृढ़ निश्चय से अपनी मातृभूमि के कण-कण की रक्षा की। भारत माता के वीर सिपाहियों ने अपने त्याग व बलिदान से इस वसुंधरा की न सिर्फ आन, बान और शान को सर्वोच्च रखा, बल्कि अपनी विजित परंपराओं को भी जीवंत रखा।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान देश के सैनिकों ने अपने देश के जमीन को बचाने के लिये अपनी जान की परवाह तक नहीं की थी। युद्ध के दौरान हुए ऑपरेशन को “ऑपरेशन विजय” के नाम से जाना जाता है। भारतीय जवानों के जोश और जुनून के आगे पाकिस्तानी सेना ने घुटना टेक दिया।

इस अवसर भाजपा के पौधरोपण अभियान के अंतर्गत सैनिक भवन परिसर में सियाचिन में शहीद हुए देवरिया के शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की स्मृति में पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, अमरनाथ सिंह, संजय पाण्डेय, काशीपति शुक्ल, भगवान यादव, बलराम यादव, अरुण मिश्र, अखिलेश मिश्र, अराधना पाण्डेय, दीपक वर्मा, सुमन जायसवाल, डॉ विनोद पाण्डेय, संजू सोनी, बबिता जायसवाल, अजय दूबे वत्स आदि उपस्थित रहे।

Related posts

रूस-यूक्रेन युद्ध : योगी सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, फंसे निवासियों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

खेती-किसानी : किसानों की आय बढ़ाने के लिए सीएम योगी ने दिया यह मंत्र, जानें कैसे कम लागत में मिलेगी ज्यादा उपज

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 100 दिव्यांगजनों को मिली ट्राईसाइकिल : सांसद रविंद्र कुशवाहा ने किया वितरण, जानें क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : दिवंगत जन्मेजय सिंह के दो पुत्रों समेत 8 बदमाश घोषित, पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम रखा

Abhishek Kumar Rai

खुशखबरी : 100 दिन में 10 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती करेगी योगी सरकार, माफिया के खिलाफ जारी रहेगा एक्शन

Sunil Kumar Rai

Raksha Bandhan 2022 : देवरिया भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, लिया ये संकल्प

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!