खबरेंदेवरिया

इमरजेंसी में तैनात 10 डॉक्टर सहित 23 कर्मी मिले अनुपस्थित : कैसे मिलेगा समय से इलाज? डीएम ने की ये कार्रवाई

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) के आदेश पर शनिवार देर रात जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों की उपस्थिति की जमीनी हकीकत जाँचने के लिए सघन अभियान चला।

अभियान में रात्रिकालीन इमरजेंसी में तैनात 10 मेडिकल ऑफिसर सहित कुल 23 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने इन सभी का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सीएमओ डॉ राजेश झा (CMO Deoria Dr Rajesh Jha) ने बताया कि शनिवार की रात एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला ने जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थिति की जांच की, जिसमें 4 डॉक्टर सहित 11 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित रहने वालों में डॉ अनुपम दुबे, डॉ अनुभूति चतुर्वेदी, डॉक्टर वाईपी यादव, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ सलाउद्दीन खान, अखिलेश सिंह, बीके त्रिपाठी, वीरेंद्र सान्याल, आनंद कुमार, यशवंत सिंह, काशी प्रसाद द्विवेदी आदि अनुपस्थित मिले।

बीडीओ सदर ब्लॉक की जांच में मझगावां स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी में तैनात डॉ चन्द्रप्रकाश आर्य, नर्स सरिता व चौकीदार अनुपस्थित मिले।

उप जिलाधिकारी सदर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैतालपुर की जांच की, जिसमें डॉ नवीन सिंह एवं डॉ आकृति दुबे अनुपस्थित मिली। यहां एक वार्ड बॉय भी ड्यूटी से गायब मिला।

एसडीएम बरहज ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज का औचक निरीक्षण किया, जिसमें 3 डॉक्टर अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों में डॉक्टर मूलचंद, डॉ एसपी गुप्ता एवं डॉ शैलेंद्र कुमार शामिल थे।

पथरदेवा में एक वार्ड बॉय तथा सलेमपुर में इमरजेंसी में तैनात 2 स्टॉफ नर्स ड्यूटी से नदारद मिलीं। सीएमओ ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में इन सभी अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

BIG NEWS : पुलिस पर फायरिंग करने वाला बाइक लिफ्टर गैंग का बदमाश गिरफ्तार, चोरी की 12 मोटर साइकिल बरामद

Abhishek Kumar Rai

सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं को वापस मिलेगा पैसा ! डीएम ने की पहल, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

Vibhajan Vibhishikha Smriti Diwas : सीएम योगी की अगुवाई में निकली मौन पद यात्रा, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा

Shweta Sharma

धनगर समाज ने डीएम से की शिकायत : लेखपाल संघ नहीं मान रहा शासनादेश, जिलाधिकारी ने 2 दिन में मांगी रिपोर्ट, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

NOIDA BREAKING : पैन ओएसिस बिल्डर ने निवासियों को दी धमकी, बुलाए बाउंसर, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : 12 हजार बिजली बिल बकाएदारों ने ओटीएस योजना का लिया लाभ, आज ही करें भुगतान और पाएं छूट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!